दल्ली राजहरा गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893765541सरदार @150 यूनिटी मार्च की बैठक कांकेर के होटल आनंदम में संपन्न हुआ l जिसमें बालोद जिला सह संयोजक श्याम जायसवाल शामिल हुए। यह बैठक संभवतः सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ अभियान के संबंध में थी। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाना है l साथ ही सरदार पटेल की विरासत का सम्मान करना है।इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं l????रन फॉर यूनिटी : 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सरदार पटेल की जयंती पर देश भर में आयोजित किया जाएगा।????सरदार @150 यूनिटी : मार्च 31 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलने वाला यह मार्च प्रदेश के हर जनपद के खिलाड़ी, कलाकार समेत पांच-पांच युवा बनाएंगे। ???? निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता : सरदार पटेल के योगदान पर निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।???? स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर : स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित इनकी उपस्थिति रही जिसमें कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग अध्यक्ष- पर्यटन मण्डल & प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंतागढ़ विधानसभा विधायक विक्रम उसेंडी , केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा कांकेर जिला अध्यक्ष महेश जैन , भाजपा जिला महामंत्री बालोद राकेश यादव , जिला संयोजक बालोद सुरेन्द्र देशमुख और नगर प्रचार प्रसार मंत्री भाजपा युवा मोर्चा नगर दल्ली राजहरा अनिकेत देशलहरे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationअशोक बांबेश्वर अध्यक्ष ( ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) ने डी आर एम रायपुर को नगर के यात्रियों को सुविधा बढ़ाने के लिए 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा l जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का किया सम्मान..!