दल्ली राजहरामंगलवार 13 जनवरी 2026भोज राम साहू 9893765541 कहा जाता है कि पालक जिस तरह से व्यवहार अपने घर परिवार समाज तथा अपने दिनचर्या में रखते है घर के छोटे बच्चे भी उसी का अनुकरण करते हैं । बेनू राम साहू जो पेशे से भारतीय रेल में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं वह हमेशा घर परिवार के खुशियों के मौके पर दान दक्षिणा में सहयोग व्यस्त रहते हैं । कभी पशुओं को भोजन, उनके गले में दुर्घटना से बचाने के लिए रेडियम का बेल्ट बांधना तो मानव के लिए गर्मी के दिनों में पानी की व्यवस्था तथा शहर के बड़े अस्पताल के सामने संचालित ये मां निशुल्क भोजनालय में सहयोग उनके जीवन शैली में शामिल है जिनका अनुकरण अब उनके बच्चे भी कर रहे हैं । जो मानवता के लिए एक बेहतरीन मिसाल है तथा भारतीय संस्कृति का बेहतरीन उदाहरण बेनूराम साहू जी एवं उनके परिवार के द्वारा पेश किया जा रहा है । आजकल देखते हैं आधुनिकता के दौड़ में लोग झूठी शान दिखाने के लिए जन्मदिन शादी की सालगिरह जैसे समारोह पर लाखों करोड़ों रुपया यूं ही पार्टियों के नाम पर बर्बाद कर देते हैं उसके खिलाफ यह मानवता की बेहतरीन उदाहरण है । बालोद जिले के ग्राम नर्रा के रहने वाले रेलवे में पदस्थ समाजसेवी बेनूराम साहू के बेटे जयंत कुमार साहू ने बीते दिनों अपना 18वा जन्मदिन जन सेवा करते हुए मनाया। 12वीं कक्षा में अध्यनरत जयंत कुमार साहू ने रायपुर एम्स अस्पताल के पास संचालित ए मां भोजन समिति के जरिए मंदिर प्रांगण में जरूरतमंदों को भोजन कराया। करीब 800 लोगों को जयंत और उनके परिवार ने भोजन बनवाकर स्वयं परोसा। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए खूब आशीर्वाद दिया। जन्मदिन पर किसी भी तरह के फिजूल खर्ची से बचते हुए जयंत कुमार साहू ने एक मिसाल पेश की। उन्होंने भिलाई में मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात गौ पूजा और गाय को हरी सब्जी खिलाकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की। फिर रायपुर पहुंचकर ए मां भोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क भोजन सेवा के तहत योगदान देते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से जन्मदिन को जन सेवा में तब्दील करते हुए इसे यादगार बनाया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व विगत तीन सालों से उनकी बहन का जन्मदिन भी इसी तरह मनाया गया था। रेलवे में सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर पदस्थ वर्तमान में पदुमनगर भिलाई 3 के रहने वाले बेनू राम साहू अपने समाज सेवा के कार्य के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए वे कई मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। अपने पिता के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए अब उनका बेटा जयंत साहू भी इस समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ रहा है। वही ए मां भोजन समिति लगभग 7 सालों से इसी तरह एम्स अस्पताल आने वाले जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करवा रहा है। जो विभिन्न दानदाताओं की मदद से दोनों समय दोपहर और शाम को भोजन की व्यवस्था की जाती है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260112-WA0051.mp4 जयंत कुमार साहू ने कहा कि हम युवाओं को बाहरी दिखावा या फिजूल खर्च के बजाय जरूरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिए। उपदेश से अच्छा है उदाहरण प्रस्तुत करें।इनसे मिलने वाले दुआएं जिंदगी में कभी न कभी ज़रूर काम आयेगी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260112-WA0050.mp4Spread the lovePost navigation“स्काउट एक जीवन पद्धति है जो हमें चुनौतियों का सामना करना तथा अभाव में जीवन जीना सिखाती है ।”:—- विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) “पेयजल समस्या से मिलेगी वार्ड वासियों को मुक्ति ।”:–समर्थ लखानी (भाजपा मंडल मंत्री )