छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए एक समय का भोजन एक साथ करें ।” :— तोरण लाल साहू

दल्ली राजहरा

मंगलवार 3 फरवरी 2026

भोज राम साहू 9893 765541

 

टाउनशिप ए के अध्यक्ष गजाधर साहू एवं टाउनशिप बी के अध्यक्ष पीयूष साहू के सानिध्य में संयुक्त रूप से वार्षिक परिवारिक मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन टाउन शिप बंगाली क्लब, दल्ली राजहरा में किया गया ।

कार्यक्रम दो पाली में संपन्न हुआ जहां प्रथम पाली में विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया । द्वितीय पाली में अतिथि आगमन के उपरांत भक्त माता कर्मा की आरती संपन्न हुआ तथा अतिथि स्वागत उद्बोधन सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा एवं विशेष अतिथि शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा थे ।

शीतल साहू ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम टाउनशिप ए और टाउनशिप बी को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर हम लोग देखते हैं की शादी विवाह के समय पाणिग्रहण का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है और पाणिग्रहण का समय का जो मुहूर्त होता है वह कभी सही समय पर हम लोग उसे पूर्ण नहीं करते । पानिग्रहण का समय शाम को रहता है और मध्य रात्रि तक हम लोग इसे चंद मेहमानों के बीच पूर्ण करते हैं । अब समय निकल जाने के उपरांत ही यह संस्कार संपन्न होता है । अच्छा हो इस समय पर पूर्ण करें उन्होंने इसके लिए समाज से अपील की ।

मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कार्यक्रम में सत्या साहू के निर्देशन में दिखाया गया धर्मांतरण के संबंध में लघु नाटक हमारे लिए बहुत ही बेहतरीन संदेश है । आज देखते हैं कि हमारा साहू समाज ही नहीं अन्य समाज के लोगों के बीच धर्मांतरण की तेजी के साथ फैल रहा है ।

यह धर्मांतरण का खेल कम शिक्षित लोगों के बीच तो फैल ही रहा है लेकिन पढ़े लिखे लोग भी इस धर्मांतरण की चपेट में भी आ रहे हैं सत्या साहू के निर्देशन में दिखाया गया यह लघु नाटक लोगों को किस तरह से धर्मांतरण की जाल में फसाया जाता है ।

यह बहुत ही अनुकरणीय और प्रशंसनीय है । यह नाटक हर परिक्षेत्र के कार्यक्रम में दिखाया जाना चाहिए ताकि लोगों को धर्मान्तरण के लिए जिस तरह से बरगलाया जाता है , वह जान सके । 
 मोबाइल के संबंध में दिखाया गया नाटक भी बहुत ही प्रशंसनीय है जिस तरह से मोबाइल के दुष्परिणाम समाज में परिवार में बच्चों और बड़ों के बीच देखा जा रहा है यह बहुत ही विकट समस्या है ।इसका उपयोग सही ढंग से और अति आवश्यक हो तभी करें । 
उन्होंने समाज से अपील की कि रात के भोजन सभी परिवार एक साथ बैठकर खाएं । प्रयास करें कि रात्रि भोज के समय सभी सदस्य मौजूद हो ।

 खेल कूद परिणाम एवं सम्मान

 सेक्टर दौड़ 

पुरुष वर्ग प्रथम नूतन साहू द्वितीय रेखू राम साहू महिला वर्ग प्रथम सत्या साहू द्वितीय राजेश्वरी साहू बच्चे प्रथम गौरव साहू द्वितीय यूशिका साहू 

बाल पासिंग
प्रथम सत्येंद्र साहू द्वितीय राकेश साहू महिला वर्ग प्रथम क्रांति साहू द्वितीय चित्रलेखा साहू बच्चे प्रथम धननी साहू द्वितीय अधावीका साहू

कुर्सी दौड़
पुरुष वर्ग प्रथम राकेश साहू द्वितीय सुमित साहू महिला वर्ग प्रथम उषा साहू द्वितीय तामेश्वरी साहू
मोमबत्ती दौड़
प्रथम युगल जोड़ी गीता साहू एवं केदारनाथ साहू द्वितीय रही युगल जोड़ी यशोदा साहू एवं पति गजेंद्र साहू    

गोली चम्मच पुरुष वर्ग प्रथम पितांबर साहू द्वितीय युवराज साहू महिला वर्ग प्रथम किरण साहू बच्चे प्रथम ईशानी साहू द्वितीय गजेंद्र साहू ।
प्रतिभा सम्मान 
 प्रतिभाओ का सम्मान भी किया गया जिनमें कक्षा 12वीं में 78% लाने वाली भावना साहू पिता नरेंद्र साहू रूपिका साहू पिता संतोष साहू ने वॉलीबॉल नेशनल गेम में प्रथम रनर अप बने इसलिए उनका भी सम्मान हुआ तथा बीएसपी कर्मचारी चेलाराम साहू को सेवानिवृत होने सम्मान किया गया । जिला कबड्डी संघ बालोद के द्वितीय कार्यकाल में उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हिरेंद्र साव का सम्मान किया गया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिसमें प्रमुख रूप से समाज के महिलाओं के द्वारा दिखाए गए धर्मांतरण जो की सत्या साहू के निर्देशन में राजेश्वरी साहू दामिनी साहू आशा साहू माया साहू उषा साहू ने प्रमुख भूमिका निभाई थी ।

 “वही मोबाइल बुरी बला है” में मोबाइल की दुष्परिणाम भी बहुत बेहतरीन रहा जिसमें दामिनी साहू सुषमा साहू हेमलता साहू एवं निर्मला साहू ने अपनी भूमिका निभाई ।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बेहतरीन बटोरी जहां भावना साहू जागृति साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत की तथा दिशा साहू ने स्टोरी प्रस्तुत की तो भजन के लिए तरुणा साहू और रेखा साहू ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी उदित साहू ने डांस की प्रस्तुति दी ।
 मंच संचालन घनाराम साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन पियूष साहू ने किया।

 

 

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!