विविध

मन को मोह लेता है , पंडर दल्ली के हेमा साहू का गार्डन..!

दल्ली राजहरा

शनिवार 7 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

बीएसपी के फ्लावर शो हो और इन फूलों के प्रेमियों की बात ना हो तो सब अधूरा रहता है। आप यदि इनके मेहनत और लगन को देखें तो एक बारगी मन में उनके प्रति आदर और सम्मान से भर जाता है । एक गमला के पौधा लगाने में आपके द्वारा कितना समय लगता है और उनके गार्डन को देखें जहां पर नजर जाए वहां फूलों ही फूल नजर आते हैं जिसे आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके द्वारा घर परिवार को समय देने के बाद कितना समय अपने गार्डन को सजाने और फूलों को पानी खाद और दवाई देने में में लगाते होंगे ऐसा ही है ।

बीएसपी अधिकारी पंडरदल्ली 10 बी 4 डी टाइप निवासी नरेश साहू और उनकी पत्नि हेमा साहू ने अपने गार्डन में विभिन्न प्रकार के सीजनल और एनवल फूलो से अपने गार्डन को सजाया है।

सीजनल फूलो में

पिटुनिया ,पैंसी,बरबीना,इम्पेशन,कैलेन्डुला,गेंदा, डहलिया,स्टाक, सेवंती, साल्विया, डाक फ्लावर ,ग्लैडियस ,झीनिया , गुलाब, बोगनबेलिया, गुड़हल अडेनियम, जरबेरा,कैलेन्चु,फ्लाक्स अलार्म जैसे देसी और विदेशी फूलो से अपने गार्डन को बहुत ही खुबसुरती से सजाया।

हेमा साहू का गार्डन किसी हिल स्टेशन जैसे नजर आ रहा है।मुख्य द्वार से लेकर घर तक चारों फूल ही फूल नजर आ रहे है। 40 से अधिक प्रकार के पौधे गार्डन मे लगाए है।

फलदार पौधो में आम,केला,स्टार फ्रूट, श्री आंवला ,अनार ,पपीता ,अमरूद ,सीताफल,लीची लगाए है।

500 से अधिक गमलो मे लगे फूल बेहद सुन्दर नजर आ रहे है। बेहतर लाॅन और स्टार फ्रूट के पौधे मन को ललचा देता है। 

इन्होंने अपने किचन गार्डन में फूलगोभी,बीन्स,टमाटर,बैगन पत्तागोभी, मेथी, मिर्ची, प्याज भाजी ,राजमा ,गाजरऔर सरसो भाजी लगायी है।

आपको बता दे कि हेमा साहू पिछले 15 वर्षो से फ्लावर शो प्रतियोगिता में भाग ले रही है। और अनगिनत पुरस्कार फ्लावर शो में जीत चुकी है ।

 

बीएसपी नगर प्रशासन विभाग के अंतर्गत होने वाले सप्तगिरी पार्क में फ्लावर शो का आयोजन 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को हो रहा है। उम्मीद है कि इस कैटेगरी का प्रथम पुरस्कार उनको ही प्राप्त होगा ।

हेमा साहू ने बताया कि उनका फूलों और पौधा से संबंधित youtube channel है। जिसमे फूलो और पौधो से संबंधित सारी जानकरी दी जाती है। उनका youtube channel है।Flower world 1245 में लॉग इन कर आप उनके चैनल देखकर निशुल्क लाभ उठा सकते है।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!