
दल्ली राजहरा
सोमवार 9 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
ग्राम पंचायत अरमुरकसा में शाखा नहर नाली निर्माण विकास कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य मंजू बैंस के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच हलधर गोरे ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम पटेल रतन लाल ताराम जी एवं ग्राम पंचायत के सभी पंच गण अतिथि रहे । ग्राम पंचायत के सरपंच हलधर गोरे जी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला से अभिन्नदन कर स्वागत किया गया सभी अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चनाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । काम प्रारंभ करने के पूर्व जनपद सदस्य मंजू बैंस के हाथों पहला गैती चलाकर शुभांरभ किया गया ।

स्वागत भाषण में सरपंच श्री हलधर गोरे ने कहा कि गांव अब धीरे विकास राह की ओर धीरे धीरे अग्रसर हो रहा है इसी कड़ी में हम गांव के विकास के साथ लोगों को रोजगार के उद्देश्य से यहां विकास कार्य प्रारंभ किया गया है मुझे हमेशा अपने जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलता है और उसी सहयोग के साथ विकास के अधोसंरचना को पूरा भी कर पा रहा हु । मै जनपद सदस्य जी का विशेष धन्यवाद देता हु जो हमारे गांव को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर रहते है ।

ग्राम पटेल श्री रतन लाल तारंम ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य श्रीमती मंजू बैंस को जो भी काम लेकर हमारे गांव वाले जाते है । कभी भी निराशा लेकर नहीं लौटते इसके पूर्व में भी जनपद सदस्य रहे श्री संजय बैंस जी ने भी लाखों के विकास कार्य हमारे गांव में लेकर आए हमे खुशी है नया पारा से मुक्तिधाम जाने के रास्ते पर पुलिया जजर्र हो गया था । जिससे आने जाने की समस्या होती थी उसे भी हमारे जनपद सदस्य मंजू बैंस ने 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृति कराए है हम सभी ग्रामवासी उनका आभार व्यक्त करते है ।





