
दल्ली राजहरा
बुधवार 18 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व विद्यार्थियों के नाम एक बेहद प्रेरक और उत्साहवर्धक संदेश जारी किया है। उन्होंने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे तनाव मुक्त रहने की अपील की है।





