दल्ली राजहरा

सोमवार 23 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

➡️????????????विशेष ????????????⬅️ 

 

????भाजपा मंडल कुसुमकसा में बेहतरीन आयोजन ।

???? पूर्व जनपद सदस्य एवं समाजसेवी संजय बैस के सानिध्य में हुआ अनुकरणीय आयोजन ।

???? ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 25 विद्यालय के लिए दरी वितरण ।

???? वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए पौधा ।

???? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को किए गए फल एवं बिस्किट किया वितरण ।

???? हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना की।

        ➡️???????? समाचार????????⬅️ 

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए 25 विद्यालय के लिए दरी वितरण साथ ही वृक्षारोपण और मरीजों को फल वितरण माननीय प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में किया गया ।
       माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के 62वे जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ मनाया गया हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु होने की कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरण किया गया और मरीजों की भी उत्तम स्वास्थ की कामना और शीघ्र स्वास्थ लाभ की भी कामना किया गया माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए 25 गांव के स्कूलों के लिए दरी वितरण किया गया ।

माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता संजय बैंस ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर को विशेष बनाने के लिए आज सुबह से ही कार्यकर्ता मंदिर में पूजा अर्चना और सेवा भाव के काम पर लगे हुए है ।
माननीय मुख्यमंत्री जी हमारे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए जिस तन्मयता के साथ काम कर रहे है । होली के पूर्व सभी किसान भाइयों को धान की राशि डाल कर किसान हित में बड़े फैसले लिए है हम माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते है ।
इस अवसर पर संतोष जैन कमलकांत साहू पुष्प जीत बैंस शिव राम जी  सिंदरामे पूर्व सरपंच हितेश गुप्ता संदीप साहू मोती लाल कुचेरिया मनीष जेठवानी पंकज जेठवानी हितेश भारतद्वाज सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!