दल्ली राजहरा

मंगलवार 24 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 विगत दिनों जबलपुर में 13 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ l जिसमें देश के 21 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न आयु वर्ग में 45 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ मास्टर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नबी मोहम्मद के नेतृत्व में उक्त आयोजन में भाग लिए और राज्य को 25 गोल्ड 22 रजत और 22 काँस्य पदक दिलाए।

जिसमें बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक से जग प्रसाद वर्मा व्याख्याता, शा. उ. मा. वि.कोटा गांव ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्होंने अपने आयु वर्ग में 5000 मी. दौड़ और 5000 मी. वाक रन में दो सिल्वर मेडल लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ! इस  उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी  प्रवीण कुमार चतुर्वेदी ,एसडीएम मुकेश रावटे सहित खिलाड़ियों ने बधाई दी है ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!