कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

वार्ड में विकास कार्य के लिए पार्षद टी ज्योति ने सांसद भोज राज नाग को सौंपा मांग पत्र

दल्ली राजहरा

रविवार 08 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 26 में विकास कार्य के लिए वार्ड पार्षद टी ज्योति ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से पार्षद टी ज्योति ने बताया कि बार्ड क्रमांक 26 में विभिन्न विकास कार्यों हेतु राशि की आवश्यकता है जिसे स्वीकृत करने से वार्ड में विकास कार्य को गति मिलेगी ।

जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड में सामाजिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक भवन की मरम्मत कार्य हेतु ₹10,00,000 , इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण हेतु ₹10,00,000, और इंस्टीट्यूट की बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10,00, 000रुपए की राशि शामिल है।उपरोक्त कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों तथा सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सांसद निधि अथवा अन्य उपयुक्त मद से इन कार्यों के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत की जाए ताकि  इस पहल से वार्ड क्रमांक 26 के नागरिकों को अत्यंत लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, सहित अनेक पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!