कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

युवा नेता रोहित साहू को मिली भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी..!

दल्ली राजहरा

रविवार 08 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष पद पर युवा नेता रोहित साहू की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

रोहित साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है।

अपनी नियुक्ति पर रोहित साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू, महामंत्री श्री अनूप देशमुख तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू व युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनिर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

रोहित साहू की नियुक्ति पर भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!