विविध

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रानी दुर्गावती बालिका फुटबॉल क्लब चिखली के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

दल्ली राजहरा

रविवार 08 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर 08 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरयु प्रसाद स्टेडियम बालोद में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद , विशिष्ट अतिथि तोमन साहु चेयरमैन छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, अध्यक्षता आशुतोष शर्मा तहसीलदार बालोद व वार्ड पार्षद के उपस्थिति में पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में फुटबाल क्लब चिखली भी शामिल हुआ।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल के अन्तर्गत रानी दुर्गावती बालिका फुटबाल क्लब चिखली के सभी फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी बालिकाओं ने जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।

 

फुटबाल के क्षेत्र में चिखली के बच्चे लगातार अभ्यास करके राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं । सभी बच्चे क्लब के सचिव एवं शिक्षक चन्द्रशेखर पवार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 सम्मानित होने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी प्रवीण चतुर्वेदी, प्राचार्य विनिता सैनी, प्रधानपाठक असीम सक्सेना, सरपंच रम्हऊ राम, व समस्त स्टाफ ने बधाई दिया है।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!