छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया मुंबई में साबित कर दिया जिले के यशवंत टंडन और दामिनी टंडन ने।

दल्ली राजहरा

बुधवार 18 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

मुंबई में गूंजा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

 भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत के अन्तर्गत युवाओं के सांस्कृतिक विकास तथा मुंबई (महाराष्ट्र) के विभिन्न परिवेश को जानने के उद्देश्य से अंतर राज्य  युवा आदान-प्रदान (विनिमय) कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 मार्च से 16 मार्च तक पोलीस प्रशिक्षण केन्द्र मरोल मुंबई में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

 

यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक अनोखा अवसर प्रदान करने के लिए, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय माय भारत द्वारा अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न जिलों के युवाओं से मिलने, उनके अनुभवों को जानने, और नए कौशल सीखने का अवसर प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के एक युवा और एक युवती को मुंबई के युवाओं के साथ आदान-प्रदान किया जाएगा। इस दौरान, वे मुंबई के युवाओं के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिसमें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, और कार्यशालाएं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के बारे में जानने, उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने, और नए मित्र बनाने का अवसर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने नेतृत्व कौशल, संचार कौशल, और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने में भी मदद करेगा।

विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने युवाओं का किया मार्गदर्शन

 

कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने कैरियर गाइडेंस, साईबर क्राइम सुरक्षा , सीपीआर, चाइल्ड यौन शोषण, लीडरशिप निर्माण, सरकार की सरकारी योजनाएं जैसे विषयों पर कार्यशाला के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।

 

इन जगहों का किया शैक्षणिक भ्रमण

कार्यक्रम में युवाओं ने आक्सा बीच, नेहरू विज्ञान केंद्र, प्रियदर्शिनी पार्क, छत्रपति शिवाजी वास्तुकला संग्रहालय, गेट वे ऑफ इंडिया, ताज होटल, साउथ मुंबई, जुहू चौपाटी, का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया गया।

 

युवाओं ने मुंबई में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों की दी प्रस्तुति

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ के युवाओं ने छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति विरासत पर आधारित गीत नृत्य जिसमें सुवा नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, कर्मा नृत्य, ददरिया नृत्य, सरहुल नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

 

इस कार्यक्रम में बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत अर्जुन्दा ब्लाक के ग्राम डुड़िया के यशवंत कुमार टंडन पिता श्री हूबलाल टंडन, दामिनी टंडन ने हिस्सा लिया और बालोद जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

 

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं को माय भारत मुंबई के जिला युवा अधिकारी व डिप्टी डायरेक्टर श्री अनूप इंगोले द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से पोलीस प्रशिक्षण केन्द्र मरोल मुंबई के प्राचार्य ड्रिल इंस्ट्रक्टर श्री दिलीप ठोके, महिला आरक्षक सुश्री ज्योति शिंदे साथ ही माय भारत दुर्ग छत्तीसगढ़ के जिला युवा अधिकारी व डिप्टी डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा, विपिन शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक तनिष्क ठाकुर और मुंबई पुलिस का विशेष योगदान रहा।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!