कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदराजनितिविविध
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दादा लेखराज कृपलानी पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन।

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 20 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दल्ली राजहरा के द्वारा सिंध की धरती से ऊपजे दादा लेखराज कृपलानी जी की जीवन गाथा पर आधारित फिल्म भाग्य विधाता का विशेष प्रदर्शन माथुर सिनेप्लेक्स पर किया गया । शहर के लोगों ने काफी संख्या में इसका लाभ लिया इस भाग्य विधाता फिल्म का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया ।

दीप प्रज्वलित करने वाले ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिन जी संचालिका ब्रह्मा कुमारीज़ दल्ली राजहरा नगरपालिका अध्यक्ष तोरन लाल साहू , व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , माथुर सिनेप्लेक्स के आनर आशुतोष माथुर , समाज सेवी साहित्यकार (छ. ग. रत्न) शिरोमणि माथुर , ब्रह्मा कुमारी स्वर्णा बहन ,ब्रह्मा कुमारी आशा बहन, संजय पंजवानी, गोपेश सोनवानी जी, रमेश जैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री टी आर राणा डे आदि सभी कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया ।

ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिन ने भाग्य विधाता फिल्म का उद्देश्य बताया कि त्याग तपस्या सेवा की प्रति मूर्ति दादा लेखराज इस संस्था के संस्थापक थे उनके मुखाग्र द्वारा परमात्म शक्तिlm का संचार हुआ और वो परमात्म शक्ति ने ईश्वरीय और आध्यात्मिक ज्ञान सुनाकर राजयोग सिखाया ।

जिससे मानव जीवन में सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति हुई और मानव अपने जीवन में श्रेष्ठ कर्म सिखाकर अपने संस्कारो को उच्च बनाकार दैवी गुणों को प्राप्त कर देवत्व को प्राप्त किया । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त यह संस्था विश्व के 140 देशों के अंदर पूरे 90 वर्षो से ईश्वरीय सेवा का संचार कर आत्मसात कराकर आत्माओं में जागृति पैदा करने का एक मात्र कर्तव्य निभा रही है ।





