कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी को विधानसभा अध्यक्ष के स्वेच्छानुदान निधि से मिली आर्थिक सहायता ।

दल्ली राजहरा शनिवार 21 मार्च 2026 भोजराम साहू 9893 765541

सौरभ लूनिया ( भाजपा महामंत्री जिला बालोद ) की प्रयासों से मिली सफलता 

नगर पालिका परिषद के प्लेसमेंट कर्मचारी  नागेन्द्र तिवारी  के कार्यालय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू , उपाध्यक्ष मनोज दुबे एवं समस्त पार्षदों द्वारा सहयोग हेतु पहल की गई।

सभी जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर जिला महामंत्री  सौरभ लूनिया जी  प्रयासों से विधानसभा अध्यक्ष की स्वेच्छानुदान निधि से ₹20,000 (बीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई गई, जो पीड़ित कर्मचारी को प्रदान की गई।

इस सहयोग के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष परम आदरणीय डॉक्टर रमन सिंग जी एवं जिला महामंत्री सौरभ लूनिया  के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

नगर पालिका परिषद परिवार ने  नागेन्द्र तिवारी  के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग सामाजिक संवेदनशीलता एवं मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!