छत्तीसगढ़
नए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने _राकेश चंद्राकर
पिछड़ा वर्ग मोर्चा को प्रदेश स्तर पर मजबूत कर लोकसभा की सभी 11 सीटों पर कब्जा किया जाएगा _राकेश चंद्राकर

रायपुर।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर महामंत्री राकेश चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से घोषित किए गए सूची में प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर राकेश चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।