
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 27 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
डी -मैैक ( दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब दल्ली राजहरा)
आज 27 मार्च 2026 को पावन रामनवमी के अवसर पर जुंबा डांस क्लास ( डी -मैैक, दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब) द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं आरती उतारकर की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

इस विशेष अवसर पर बच्चों और सदस्यों ने स्वास्तिक के आकार में दीप जलाकर एकता और शुभता का सुंदर संदेश दिया। साथ ही, “सर्व धर्म समभाव” का संदेश देते हुए बताया गया कि सभी धर्म हमें एकता, प्रेम और भाईचारे की सीख देते हैं। डी-मैैक परिवार ने समाज में आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।





