कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में सम्पन्न हुए विभिन्न संस्कार।

दल्ली राजहरा

शनिवार 28 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के निर्देशानुसार दल्ली राजहरा गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा “मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती में स्वर्ग का अवतरण ” कार्यक्रम के अनुसार विश्व में सद्भावना बनी रहे , इसी कामना के साथ गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज एवं नवरात्रि की पूर्णाहुति एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l 
पांच कुंडीय यज्ञ में गायत्री परिवार दल्ली राजहरा के समस्त सदस्य सम्मिलित हुए। जहां सभी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने अपने परिवार की सुख समृद्धि तथा विश्व शांति के लिए परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा एवं परम पूज्य मां भगवती देवी  शर्मा से आशीर्वाद मांगे ।
जिसमें यज्ञ का संचालन वीणा साहू और प्रतिभा के द्वारा किया गया साथ में संगीत पर सोहन साहू एवं संपूर्ण संस्कार को परिवाजक आर्य जी के द्वारा कराया गया ।

जिसमें विभिन्न संस्कार संपन्न हुए ।

अन्नप्राशन

 

 कुमारी गुणवंत साहू पिता विवेकानंद साहू कोसमी (खडगांव ) का अन्नप्राशन संस्कार किया गया।

मुंडन संस्कार 

आरवी मंडावी पिता योगेश्वर कुमार मंडावी दल्ली राजहरा एवं रामेश्वर साहू मां शशि कला चिखला कसा निवासी का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ ।

जन्म दिवस संस्कार कुमारी आरोही सिंह मां सोनिया सिंह का जन्म दिवस संस्कार संपन्न कराया गया

विद्या आरंभ संस्कार 

  दिव्यांशी वर्मा नाना धर्मेंद्र वर्मा का विद्या आरंभ संस्कार संपन्न हुआ ।

  चैत्र नवरात्रि महापर्व के समापन के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। जहां छोटे-छोटे बालिकाओं को मां भगवती का स्वरूप मानकर आलता बिंदी एवं चुनरी ओढ़आकर पूजा किया गया तथा उन्हें स्वादिष्ट भोजन परोसा गया ।

साथ ही इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा परिवार एवं नगर वासियों के लिए विशाल भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया था ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!