कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

विश्व क्षय दिवस पर नगर पालिका परिषद में कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

दल्ली राजहरा

शनिवार 28 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के मुख्य सभागार में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था ।जिसमें मुख अतिथि तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा विशेष अतिथि मनोज दुबे उपाध्यक्ष डॉ जाना (मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद अस्पताल) डॉ निधि ( चिखलकसा) शहीद अस्पताल से डॉक्टर वेद , डॉ अमृता , मनोज निर्मलकर टीवी प्रभारी कांतिलाल शहीद अस्पताल भूपेंद्र श्रीवास ( पी आई सी सदस्य ) एवं मितानिन उपस्थित थे।

तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा)

ने कहा कि नगर को टीवी मुक्त करने की दिशा में आप सभी की प्रयास कि मैं सहारना कहता हूं शहीद अस्पताल के द्वारा एक बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है वहां के ट्रेनिंस सिस्टरो ने जो नुक्कड़ नाटक किया । डॉक्टर वेद और उनकी टीम को मैं इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं । नगर पालिका परिषद की ओर से टीवी मुक्त राजहरा बनाने के लिए आप सभी का भरपूर सहयोग किया जाएगा । मैं सभी वार्ड पार्षदों से भी आग्रह करूंगा कि जब भी आपकी टीम सर्वे के लिए जाएंगे सहयोग करेंगे ।

अश्वनी नेताम

ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीवी मुक्त भारत की कल्पना तभी हम साकर कर सकते हैं ।जब इस बीमारी से सभी एकजुट होकर लड़े । कोई व्यक्ति टीवी से ग्रसित होता है तो उससे मित्र की तरह व्यवहार करें । उनके परिवार को सहयोग करें , उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करें । तब हम टीवी मुक्त भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं । हम सभी व्यक्ति के शरीर में विभिन्न प्रकार के वायरस हमेशा भी विद्यमान रहते हैं लेकिन इनका प्रभाव तभी बढ़ता है जब हमारा शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर में कम हो जाता है । जैसे ही रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है यह वाइरस हमारे विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाना चालू कर देते हैं । टीवी के लक्षण के बारे में प्रमुख रूप से तो आप सभी को जानकारी मिल ही चुकी है लेकिन सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों के होता है जो व्यक्ति कुपोषित होते हैं उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होती है जो अधिकतर शराब या धूम्रपान का सेवन करते हैं मधुमेह की बीमारी से एचआईवी से ग्रसित होते हैं या टीवी रोगों से मरीज से लगातार संपर्क में रहते हैं । या फिर पूर्व में टीवी की बीमारी से ग्रसित हो चुके होते हैं और दवाई बंद कर चुके होते हैं । इसके लिए बेहतर है आप पोषण आहर ले । सही समय पर इलाज कराते रहें और जब तक डॉक्टर ना कहे अपनी मर्जी से स्वस्थ होने के बाद भी दवाई का सेवन बंद ना करें । 

मैंने कई बार देखा है एक परिवार के कई लोग टीवी की काल में समा चुके हैं कारण उसका यही है लापरवाही यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति टीवी ग्रस्त होता है तो उसके भोजन आदि की बर्तन को इस्तेमाल करने वाले कपड़ा साबुन आदि को अलग रखें । टीवी ग्रस्त व्यक्ति की झूठा ना खाएं । जैसे कई सावधानी से परिवार में इसे फैलने से रोका जा सकता है । हमारे सरकार के द्वारा टीवी ग्रस्त व्यक्तियों की जांच के लिए मितानिनों को भेजा जाएगा इसके लिए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से सहयोग की मांग की की सभी वार्ड के जिस वार्ड में मितानी सर्वे के लिए जाएंगे वहां वार्ड पार्षद उपस्थित हो । 

डॉक्टर जाना ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद अस्पताल)

 ने बताया कि शहीद अस्पताल की की ओर से कुष्ठ मुक्त दल्ली बनाने के लिए हर वर्ष एक सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाता है जिसमें शहर के आसपास के ग्रामीण अंचलों में नर्सिंग ट्रेनिंग सिस्टरो के द्वारा डॉक्टर वेद के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक किया जाता है तथा अस्पताल के द्वारा संभावित मरीजों का निशुल्क इलाज भी किया जाता है ।

 

डॉ निधि (चिखलकसा उप स्वास्थ्य केंद्र)

ने टीवी के लक्षण के बारे में कहा कि दो हफ्ता से अधिक खांसी शाम के समय बुखार आना रात में पसीना आना बलगम के साथ खून आना छाती में दर्द हो भूख ना लगे लगातार वजन घटना रहे तो टीवी के संभावना बनी रहती है । इसके लिए सरकारी अस्पतालों में आकर आवश्यक जांच कराएं तथा अपने वार्ड के मितानिन को लक्षण के बारे में निः शंकोच जानकारी दें ।

शहीद अस्पताल के डॉक्टर वेद

के द्वारा निर्देशित नाटक का मंचन नर्सिंग ट्रेनिंग सिस्टरो के द्वारा किया गया । जिसमें बताया कि टीवी से ग्रसित मरीज के जीवन में क्या-क्या समस्या आती है। अज्ञानता वश समाज के लोगों के द्वारा उनके परिवार के साथ किस तरह अपमानजनक व्यवहार किया जाता है । उनके बच्चों को भी खेलने से रोकते हैं । एक तरह से समाज के इस दुर्व्यवहार के कारण मरिज में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है।उन्होंने बताया कि टीवी के इलाज के लिए कई बार लोग गांव के डॉक्टरो में इलाज करा कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं । साथ ही डॉक्टरों की दवाई न खाकर लोग बैगा गुनिया के चक्कर में पड़ जाते हैं और बीमारी को और बढ़ा देते हैं । नाटक के माध्यम से बताया गया कि इसका इलाज संभव है इसके लिए सही समय पर दवाई का सेवन करें ।
बड़े सरकारी अस्पतालों में इलाज निशुल्क है तथा सरकार की ओर से प्रतिमाह पोषण आहार के लिए ₹1000 की राशि सहायता स्वरूप 6 माह तक दी जाती है ।

कांतिलाल शहीद अस्पताल 

ने बताया कि सरकार के द्वारा मरीज के लिए सहयोग राशि तो दी जाती है साथ ही एक योजना भी है जिसमें आप इन मरीजों का सहयोग कर सकते हैं । इसके लिए निश्चय मित्र योजना है जिसमें आप टीवी से ग्रसित मरीजो को प्रतिमाह ₹500 की राशि सहयोग स्वरूप देकर निश्चय मित्र बन सकते हैं । यह राशि कम से कम 6 माह तक दी जाती है ।

टीवी प्रभारी डौंडी मानेश निर्मलकर ने

बताया ने बताया की डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत कुल 65 ग्राम पंचायत आते हैं जिसमें 26 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त हो चुके हैं हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि पूरे पैसा ग्राम पंचायत के साथ नगरी निकाय क्षेत्र भी टीवी मुक्त हो । 

कार्यक्रम में टीवी बीमारी से ठीक हो चुके मेसरी भंवरा और गंगाराम ने बताया कि उनके द्वारा नियमित दवाई खाने डॉक्टर को सलाह को मानने और पोषण आहार को हमेशा लेते रहने से हमें टीवी बीमारी से मुक्त हुए हैं। कार्यक्रम में दोनों का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अंत में शहीद अस्पताल का ट्रेनिंस सिस्टरो का सम्मान किया गया साथ ही सभी ने टीवी मुक्त राजहरा बनाने की लिए शपथ ली ।

कार्यक्रम का संचालन रेखू राम साहू स्वास्थ सुपरवाइजर ने किया । कार्यक्रम में नगर के समस्त मितानिन गण उपस्थित थे ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!