विविध

राम जन्म उत्सव में शहर हुआ राममय , झांकी और हैरत अंग्रेज कारनामे से दर्शक हुए अभीभूत ।

दल्ली राजहरा

रविवार 29 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

श्री राम नवमी उत्सव समिति के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मोत्सव दल्ली राजहरा में यादगार रूप में मनाया गया l दल्ली राजहरा के सनातन प्रेमी विशाल मोटवानी के नेतृत्व में ऐतिहासिक घोड़ा मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई l जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से भी आए कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी l

कार्यक्रम के अतिथियों में भोज राज नाग ( सांसद कांकेर लोकसभा ) अमरजीत सिंह छाबड़ा ( अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग ) तुलसी कौशिक (मुख्यमंत्री के निजी सहायक ) आशुतोष महाराज पवन साहू ( पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष) डॉ शिरोमणि माथुर (लेखिका एवं समाजसेवी ) तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) गोविंद वाधवानी (अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ ) लाल निवेंद्र सिंह टेकाम (अध्यक्ष लोहारा नगर पंचायत ) राम अग्रवाल यूनिट हेड जगरनाथ स्टील एंड पावर लिमिटेड गगनदीप सिंह हंसपाल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन प्रदेश कार्यकारिणी समिति अल्पसंख्यक मोर्चा अमित कुकरेजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गोवर्धन दास मोटवानी कार्यकारी अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत थे।

विशाल मोटवानी

प्रमुख कार्यकर्ता आयोजक समिति ने अतिथि स्वागत के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाने के लिए आज नगर में सभी वर्ग का सहयोग हमें मिल रहा है यही दल्ली राजहरा की खासियत है कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और भाईचारा के साथ कार्य करते हैं । हमारे इस आयोजन का कोषाध्यक्ष मुस्लिम है । हम यहां सभी धर्म को मानते हैं तथा एक दूसरे का सहयोग करते हैं यही राजहरा की खूबसूरती है और यही हमारी राजहरा की पहचान है । हमारे इस आयोजन समिति में कोई बड़ा नहीं होता हम सभी एक साथ मिलकर कार्य करते हैं और सभी के भावनाओं का सम्मान करते हैं ।

 

🚩🔥आशुतोष महाराज 🔥🚩

अग्नि शीतलता देगी ,

तो कहो तपन का क्या होगा !

युवा निवृत हो जाएंगे,

तो कहो वतन का क्या होगा !!

यदि भूल जाए माली रखवाली,

तो कहो चमन का क्या होगा !!

आज आपके दल्ली राजहरा में सभी युवा भाई राम भक्त हैं और हनुमान जी की तरह सभी जोश के साथ आकर प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव मना रहे हैं । मैं आप सब से यही निवेदन करूंगा कि यही जोश यही समर्पण जन मानस में सदा के लिए बना रहे । तो हमारा भारत देश विश्व गुरु था और रहेगा और आगे पूरा विश्व में अपना परचम लहराएगा यही आशा करता हूं ।

🚩🔥भोजराज नाग (सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र ) 🔥🚩

भारत एक महान देश है हम सब का परम सौभाग्य है , हमारे पूर्वजों का अच्छा कार्य है कि हम इस भारत भूमि में जन्म लिए हैं भारत ही ऐसा देश है जो दूसरों के सुख चाहता है ।दूसरे के बारे में सोचता है वरना दुनिया सिर्फ अपने स्वार्थ के पीछे दौड़ रहा है । भगवान श्री रामचंद्र जी राजगद्दी को छोड़कर समाज हित और जनता के हित में अधर्म को समाप्त करने और धर्म के राज्य स्थापित करने के लिए वन में गए । यदि भगवान को राजगद्दी मिला रहता तो राम की जो महिमा है, जो छवि है वह नहीं बनती और उनकी राम जन्म लेने की सार्थक नहीं होता।आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है । मैं उनका धन्यवाद देता हूं हमारा देश निश्चित ही विश्व में अपना अलग पहचान बनाएगा।

🚩🔥डॉ श्रीमति शिरोमणि माथुर🔥🚩

दुनिया में आज अराजकता छाई है इसका मुख्य कारण है लोग सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं। हमें अपना स्वार्थ छोड़कर देशहित और परमार्थ को बारे में सोचना होगा ।

नगर में बनेगा  गौ मुक्तिधाम

सम्मान की कड़ी में अमर लालवानी दुष्यंत ताम्रकार शुभम गुप्ता सुशील वर्मा सोहन गुप्ता विक्की कौशिक अमन शर्मा को गौ माता की सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया । उनके कार्य के बारे में विशाल मोटवानी ने कहा कि उनकी जो सेवा है वह गौ माता की सच्ची सेवा है । गौ माता की मृत्यु के बाद पालक भी उन्हें इधर-उधर फेंक देते हैं । इनके द्वारा उन्हें मृत्यु होने पर मिट्टी में दफनाने का कार्य चालू किया है जिसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू भरपूर सहयोग देते हैं ।

अमर लालवाणी ने मांग किया कि नगर में गो मुक्ति धाम बनाया जाए इसके लिए जगन्नाथ स्टील की ओर से ₹5000 शंकर कुकरेजा की ओर से ₹11000 की सहयोग राशि दी गई सांसद ने भोजराज नाग ने सरकार से सहयोग करने की अपील की तो मुख्यमंत्री की निजी सचिव सतीश कौशिक ने भी कलेक्टर से बात कर जगह उपलब्ध कराने की बात कही ।
शोभा यात्रा की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के द्वारा भगवान श्री राम मां सीता एवं भाई लक्ष्मण सहित वीर बजरंग बली की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ।

किसी कलाकार की टीम ने अघोरी बाबा बनकर नित्य किया तो किसी ने भगवान शंकर मां पार्वती और शिव गानों का अद्भुत और सजीव झांकी प्रस्तुत की गई कलाकारों ने भस्म रमा कर जटाधारी का रूप धारण किया और हाथों में त्रिशूल डमरू भूत प्रेत योगनियो का सजीव चित्रण किया । जहां किसी ने महादेव बन कर अपने गणों के साथ नृत्य किया l तो किसी ने मां काली का रूप धारण किया l अखाड़ा के टीम ने भी से आग से खेलते हुए कई करतब दिखाये l
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मां सीता भ्राता लक्ष्मण बजरंगबली के रूप में राम दरबार भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा तो विशाल गोरिल्ला ने भी लोगों को आकर्षक आकर्षित किया।महाबली हनुमान के रूप में लगभग 7 से 8 फीट विशाल कद काठी के रूप में व्यक्ति ने ऐसा वातावरण बनाया कि सचमुच में महाबली हनुमान इस रैली में साक्षात प्रकट होकर रैली का हिस्सा बन गए हो ।

 

तो छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की आँगा देव के अनुयायियों ने भी लोगों के मन में छत्तीसगढ़ के देवताओं के प्रति आस्था को भी सबके सम्मुख प्रस्तुत किया l जहां आंगा देव बालिकाओं के कंधे पर सवार हुए थे । शाम छ बजे से लेकर रात्रि के अंतिम पहर तक चली इस कार्यक्रम में दल्ली राजहरा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के दर्शको ने भी इस जिले के सबसे बड़े आयोजन का आनंद लेने के लिए दल्ली राजहरा पहुंचे थे । जहां लगभग 10000 से भी अधिक दर्शकों ने इसका आनंद लिया l जिधर भी देखो उधर दर्शक ही नजर आ रहे थे । जिसको कंट्रोल करने के लिए आयोजक समिति के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ डटे हुए थे इतनी बड़ी आयोजन में दर्शकों की लापरवाही भी नजर आती जा रही थी जहां कलाकारों के बीच घुसकर वीडियो बनाना और फोटो खींचने में दर्शन लगे हुए थे । जिसे आयोजक समिति के द्वारा बार-बार चेतावनी दी जा रही थी ।

 

कार्यक्रम का प्रारंभ हनुमान मंदिर ( घोड़ा मंदिर) वार्ड क्रमांक 13 में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के द्वारा भगवान श्री राम मां सीता और भाई लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई। जो की शहीद अस्पताल चौक से होते हुए शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गुप्ता चौक पहुंची जहां दर्शकों के लिए लाइट शो एवं अतिथि उद्बोधन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसके बाद झांकी बस स्टेशन स्थित शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक से थाना चौक से जैन भवन चौक होते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंचकर झांकी की समाप्ति हुई ।

 

गुप्ता चौक में समान समझ में उपस्थित सभी अतिथियों का यादगार प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में इनका भी हुआ सम्मान

f

🚩🔥पी एम सुहैल 🔥🚩

जो की बाजार में गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष हैं मुस्लिम होने के बाद भी हिंदू धर्म के प्रति लगाव होने और सच्ची निष्ठा के साथ भगवान गणेश की सेवा करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। साथ ही शब्बीर कुरैशी को भी सम्मानित किया गया ।

🔥🚩 राजेंद्र लखानी🚩🔥

नगर के प्रतिष्ठित जय मां भवानी स्कूल के संचालक राजेंद्र लखानी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया ।

👉गौ सेवा:  कुशहाल नोनहारे (सिन्नी), श्री देव बाहुबली एवं मित्रगण, साथ ही अमर लालवानी, दुष्यंत ताम्रकार, शुभम गुप्ता, सुशील वर्मा, सोहम गुप्ता, विक्की कौशिक, अमन शर्मा (SLICY) की टीम।

👉व्यापार एवं संगठन:  अमित कुकरेजा जी (अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स)।

👉समिति एवं धार्मिक संगठन: श्री बालाजी उत्सव समिति (सब्जी मंडी) और युवा जन कल्याण गणेश उत्सव समिति (वार्ड 22)।
👉 शिक्षा एवं संस्कृति: श्री राजेन्द्र लाखानी जी (अध्यक्ष, सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति एवं संचालक, श्री मां भवानी हाई स्कूल)।

👉ईवेंट एवं सेवा: श्री पवन सोनी जी (ईवेंट प्रभारी, राजहरा व्यापारी संघ)।
👉खेल एवं स्वास्थ्य:  हरीनाथ  (पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षक) और डीबी ग्रुप (DB Group) को रक्तदान व मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

👉डिजिटल एवं मीडिया: श्री आशीष लालवानी (डिजिटल सेवा) और श्री शब्बीर कुरैशी (मीडिया सेवा)।
👉युवा शक्ति: श्री साहिल एवं उनके मित्रगण।

 

                      यादगार तस्वीरें 

 

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!