दल्ली राजहरासोमवार 06 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस अटल योग सदन, दल्ली राजहरा में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं “राष्ट्र प्रथम” का उद्घोष मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी ने किया ।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही 06 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु भाजपा परिवार के सभी सदस्य पूर्ण रूप से तत्पर एवं तैयार हैं। स्थापना दिवस को सेवा कार्य के रूप में मना रहा है भाजपा के कार्यकर्ताभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में हुई थी। यह पार्टी भारतीय जनसंघ के नेताओं द्वारा जनता पार्टी से अलग होने के बाद बनाई गई थी, जो 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद बनाई गई थी। भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे । भाजपा का गठन एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के रूप में किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना था। पार्टी की स्थापना के पीछे का मुख्य कारण जनता पार्टी में अंतर्विरोध और कांग्रेस पार्टी की एकाधिकारवादी राजनीति का विरोध था । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना 47 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सेवा सप्ताह (7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ) के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, मंदिर परिषद आदि में सेवा कार्य शामिल हैं ।साथ ही पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों और कार्यालयों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे । भाजपा का उद्देश्य भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू एवं जिला महामंत्री सौरभ लुनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा श्याम जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष: राजेश दसोड़े , गोविंद वाधवानी , महेंद्र सिंह धर्मेंद्र गडियोक सुरेंद्र बेहरा मुकेश खस , कैलाश जैन: समर्थ लखानी , राकेश देवांगन, रमेश जैन गिरधर सिन्हा, सागर गनवीर राहुल साहू, नदीम बडगुजर राहुल शर्मा, रोहित साहू, रौनक साहू रोशनी यादव ममता पटेल भूपेंद्र श्रीवास, निर्मल पटेल, तरुण साहू, मोनिका साहू महेंद्र पिपरे प्रमोद कुमार,संजू जैन, सूरज गुप्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे एवं स्थापना दिवस को उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ मनाया गया। Spread the lovePost navigationअखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक ) का छठवां राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न..! खदान के नियमित एवं ठेका कर्मचारियों की समग्र मांगों और टाउन शिप एवं माइंस अस्पताल की समस्याओं को लेकर सीटू करेगा 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन ।