दल्ली राजहरामंगल वार 7 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541रति राम कोसमा विधायक प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने बताया कि दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बाद शहर वासियों को बार-बार यह बताया जा रहा था कि इसी शिक्षा सत्र से दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय आरंभ हो जाएगा। इस हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा अस्थाई भवन के रूप में बीएसपी के प्राथमिक शाला क्रमांक 6 जिसमें वर्तमान में आदिवासी बच्चों का हॉस्टल चल रहा है उसके आधे हिस्से में अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय खोलने की बात कही गई । बीएसपी प्रबंधन ने उस भवन को अस्थाई रूप से उपयोग करने के लिए अपनी स्वीकृति भी प्रदान कर दी। जून- जुलाई 2025 में ही यह घोषणा भी कर दिया गया था की आगमी शिक्षा सत्र में दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय आरंभ हो जाएगा । इस शिक्षा सत्र के प्रारंभ में दल्ली राजहरा के केंद्रीय कर्मचारियों ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए जब केंद्रीय विद्यालय का पोर्टल खोला तो वही ढाक के तीन पात मिले। लगातार प्रयासों के बाद भी एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय की सूची में दल्ली राजहरा का कहीं पर भी नाम नहीं आया था। स्पष्ट है कि जिन लोग सिर्फ घोषणा कर रहे थे उन लोगों ने ईमानदारी से प्रयास ही नहीं किया केंद्रीय विद्यालय को समय पर दल्ली राजहंस में खोले जाने के लिए। उपरोक्त बातों को दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं विज्ञप्ति में आगे बताया कि क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया के निर्देश पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम से इस संबंध में एक दौर की चर्चा हो चुकी है और उन्होंने दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु दिल्ली स्तर पर अपने प्रयास का आश्वासन दिया है। रतिराम कोसमा ने आगे बताया कि हमारा एक प्रतिनिधिमंडल 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम से मिलकर केंद्रीय विद्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी सांसद महोदय को देंगे और दिल्ली स्तर पर केंद्रीय विद्यालय आगामी शिक्षण सत्र में दल्ली राजहरा में आरंभ किए जाने हेतु निरंतर प्रयास करने की दिशा में काम करेंगे। Spread the lovePost navigationसंजय बैंस के आतिथ्य में हुआ लाखों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन । बस स्टेशन परिसर एवं शौचालय का निरीक्षण कर सीमा बख्शी ( मु न पा अधिकारी ) ने स्वच्छता बनाए रखने का दिया निर्देश ।