दल्ली राजहरा
मंगलवार 07 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 मे बस स्टैंड परिसर एवं शौचालय का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान शौचालय में सफाई, पानी की आपूर्ति, बिजली और प्रकाश व्यवस्था जायजा लिया l

शौचालय में नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने, शौचालय परिसर को साफ रखने एवं कीटनाशक उपयोग करने के निर्देश दिए l इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए नये दरवाजे, टूटे हुए सीटों को बदल गया एवं नलों में टोटी लगाई गई l रैन बसेरा के ऊपर पानी टंकी को साफ करवाया गया जिससे वार्ड वाशियो एवं यात्रियों को शुद्ध पानी की प्राप्ति हो एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ।

    निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रभारी बुद्धिमान सिंह, स्वच्छता प्रभारी सतीश चंद्राकर भंडार प्रभारी पकज चंद्राकर उपस्थित रहेl
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!