दल्ली राजहरा
बुधवार 8 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
➡️💥🔥राजहरा प्रीमियर लीग सीजन 5 फाइनल 🔥💥⬅️

👉 आज होगा यस टी 11 और सन्नी स्टार के मध्य ।
👉यस टी 11 के कप्तान एमडी फरीद और सनी स्टार के कप्तान पीएम सोहेल ।
👉 यस टी 11 के ओनर है राज जायसवाल ,जितेंद्र जायसवाल एवं सन्नी स्टार के ओनर है आकाश मोटवानी ।

                 ➡️🔥💥समाचार 💥🔥⬅️
 खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित राजहरा प्रीमियर लीग सीजन _5 का बी यस पी के राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में चल रहे 10 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का आज फाइनल के साथ समापन हो जाएगा । विशाल मोटवानी के संरक्षण में आयोजित यह मैच नए खिलाड़ियों को उभारने के प्रतिभा को उभारने के लिए बहुत बेहतरीन साबित हुआ जहां कई खिलाड़ी अपने प्रतिभा का लोहा इस मैदान में बनवाए हैं मैच रेफरी के रूप में अमित बादल तिवारी एमडी फरीद शेख अनजान तथा स्कोर सूरज दास एवं हर्ष ने भी अपनी निष्पक्ष और बेहतरीन भूमिका इन सभी मैचों में निभाए हैं । इस मैच का प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 71 हजार रुपए हैं ।

 

    पहले क्वालीफायर मैच सन्नी स्टार (कप्तान पीएम सोहेल विरुद्ध यस टी 11( कप्तान एमडी फरीद )

 

 यस टी 11 ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया । सन्नी स्टार ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए । जवाब में एस टी 11 ने 9 ओवर और तीन गेंद पर तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया । यस टी 11 ने इस मैच को 7 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया ।
बेहतरीन बल्लेबाजी में जीतू गंजीर 19 बॉल पर दो चौके और 9 छक्के की मदद से 63 रन सरवन कोर्राम 18 बॉल पर दो चौके और सात छक्के की मदद से 56 रन । प्रशन प्रद्युम्न 25 बॉल पर छह छक्के की मदद से 45 रन बनाए । वहीं बेहतरीन बल्लेबाजी में कुणाल ने निर्धारित तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए विकास मथाना ने 22 रन देकर दो विकेट एवं आशीष जैन ने 22 रन देकर दो विकेट लिए । सनी स्टार की ओर से बल्लेबाजी में सरवन कोर्राम ने 18 गेंद पर दो चौके और 7 छक्के की मदद से 26 रन बनाएं प्रद्युम्न ने 25 बॉल पर छह छक्के की मदद से 45 रन मनप्रीत ने 8 बॉल पर एक छक्के की मदद से 9 रन इशू कुमार ने 4 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाए । बाकी बल्लेबाज रन नहीं बना पाए । यस टी 11 की ओर से गेंदबाजी महेश ने 19 रन देकर एक विकेट कुणाल ने 29 रन दे कर दो विकेट परमेश्वर ने 56 रन देकर एक विकेट योगेंद्र साहू ने 34 रन देकर दो विकेट विकास मथाना ने 25 रन देकर दो विकेट लिए ।
यस टी 11 की ओर से बल्लेबाजी में जीतू गंजीर ने 19 गेंद पर दो चौके और 9 छक्के की मदद से 63 रन योगेंद्र साहू ने 15 बॉल पर चार चौके और चार चक्के की मदद से 43 रन आदित्य गोलदानी ने 14 बॉल पर 37 रन महेश ने चार बॉल पर एक छक्के की मदद से 6 रन मुराज ने पांच बॉल पर एक छक्के की मदद से 8 रन बनाएं । सन्नी स्टार की ओर से गेंदबाजी में गोपेश्वर ठाकुर 43 रन दिए यीशु कुमार 28 रन दिए मनप्रीत सिंह ने 25 रन दिए इन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ । किसन धनकर ने 36 रन देकर एक विकेट एवं आशीष जैन ने 32 रन देकर दो विकेट लिए ।
दूसरा क्वालीफायर मैच कल इंडिया रेलवे( कप्तान किसन )और सन्नी स्टार (कप्तान पीएम सोहेल ) के मध्य खेला गया ।
इस मैच में टॉस जीतकर सन्नी स्टार ने फील्डिंग करने का फैसला लिया ।इंडियन रेल्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाएं । सन्नी स्टार की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवर में ही चार विकेट खोकर 167 रन बनाकर इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया ।

                  (मैन ऑफ द मैच  सरवन कोर्राम )
 बेहतरीन बल्लेबाजी तुषार हिरवानी ने 26 बॉल पर दो चौके और 10 छक्के की मदद से 74 रन बनाएं वहीं सरवन कोर्राम ने 21 बॉल पर दो चौके और 8 छक्के की मदद से 62 रन बनाएं पीएम सोहेल ने 14 बॉल पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 42 रन बनाए । बेहतरीन गेंदबाजी में इसू कुमार ने की उन्होंने निर्धारित तीन ओवर पर 24 रन देकर तीन विकेट लिए । ऋषभ ने 33 रन देकर दो विकेट और गोपेश्वर ठाकुर ने 40 रन देखकर एक विकेट हासिल किया। 

हैट्रिक सिक्स  का पुरस्कार _प्रद्युमन
इंडियन रेलवे की ओर से गेंदबाजी में गुलशन कुमार ने 11 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन रीशम ने 22 बॉल पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन तुषार हिरवानी ने 26 बॉल पर दो चौके और 10 छक्के की मदद से 74 रन विवेक पांडे ने छह बॉल पर 14 रन अमित भटनागर ने 2 बॉल पर सात रन एवं शेखर ने पांच छक्के पर 9 रन बनाए । सनी स्टार की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने निर्धारित तीन ओवर पर 24 रन देकर तीन विकेट लिए वही गोपेश्वर ठाकुर मनप्रीत सिंह और ब्रह्मा राम ने एक-एक विकेट हासिल किया ।

    मैक्सिमम सिक्स का पुरस्कार तुषार हिरवानी 
 सनी स्टार की ओर से बल्लेबाजी अक्षय शिवहरे ने 12 बॉल पर तीन छक्के की मदद से 20 रन, सरवन कोर्राम ने 21 बॉल पर दो चौके और 8 छक्के की मदद से 62 रन प्रद्युम्न ने 12 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रन पीएम सोहेल ने 14 बॉल पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 42 रन मनप्रीत ने दो बॉल पर दो छक्के की मदद से 12 रन बनाएं । गेंदबाजी में गोविंद ठाकुर ने 40 रन देकर एक विकेट लिए वही रीशम ने 33 रन देखकर दो विकेट और विनय कुमार को एक ही विकेट प्राप्त हुए इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरवन कोर्राम को हैट्रिक सिक्स प्रद्युमन को तथा मैक्सिमम सिक्स का पुरस्कार तुषार हिरवानी को दिया गया ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!