दल्ली राजहरा बुधवार 8 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा ने सरकार के द्वारा चावल उत्सव में वादा खिलाफ का आरोप लगाया है, सरकार की बड़ी बड़ी बाते और वादे करने का झूठ एक बार फिर जनता के सामने स्पष्ट हो गया है, सरकार लगातार पिछले 15 दिनों से चावल उत्सव में अप्रैल, मई,जून तीनों माह का राशन एक साथ देने का वादा किया था और लगातार प्रिंट मीडिया, वेब मीडिया में लगातार सरकार वाहवाही बटोर रही थी, लेकिन नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा क्षेत्र में राशन दुकान खुलते ही हितग्राही तीन माह का राशन लेने पहुंचे तो स्थिति इसके विपरीत देखने को मिली, राशन दुकानों में केवल एक माह का चावल ही वितरित किया जा रहा है, और मार्च माह का शक्कर और चना अभी तक नहीं दिया गया है, पिछले साल जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक का चना अब तक अप्राप्त है । तीन माह तो तीन माह यहां एक माह का राशन दुकानों में पूरा नहीं दिया जा रहा है, और सरकार तीन माह का राशन देने की बड़ी बड़ी बाते कर रही है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कथनी और करणी में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है, सरकार जैसा बोलती ठीक उसके विपरीत काम करती है, लोक लुभावने वादे करती और पूरा करने के समय मुकर जाती है, दल्ली राजहरा क्षेत्र के अंतर्गत पिछले माह का शक्कर और चना अभी तक वितरित नहीं किया, और अब तीन माह राशन देने का झूठ दल्ली राजहरा के जनता के सामने स्पष्ट है ।छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने कहा कि चावल उत्सव 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला था, इसीलिए राशन दुकानों को 1से 6 बंद करके राशन दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न भंडारण पूर्ण करना था, लेकिन दुकानों में राशन भरने में शासन प्रशासन विफल रहा, दुकानदारों से चर्चा करने से ज्ञात हुआ कि शासन द्वारा केवल एक ही माह का राशन दिया गया है, इसीलिए एक माह वितरण किया गया यहां तक मार्च माह का शक्कर और चना हितग्राहियों को अभी तक नहीं दिया गया है, ऐसे में शासन प्रशासन की कथनी और करणी मेल नहीं खाती शासन, सुशासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।Spread the lovePost navigation“राजहरा प्रीमियर लीग-5” आज होगा सनी स्टार और यस टी -11 के बीच फाइनल मुकाबला। “प्रशासन के सह में नगर में लगातार बढ़ रही अवैध शराब बिक्री। “:- रामेश्वर साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष)