दल्ली राजहराशुक्रवार 10 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दल्ली राजहरा के द्वारा परिवार प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260410-WA0037.mp4राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से सुसंस्कृत, अनुशासित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वयंसेवकों के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत है। अपने शताब्दी वर्ष में संघ ने समाज की सृजन-शक्ति को साथ लेकर विश्व के समक्ष एक संगठित, समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।इसी क्रम में “परिवार प्रबोधन” के अंतर्गत संघ पर आधारित फिल्म “शतक” का कल 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली राजहरा में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा । नगर कार्यवाहक मिथलेश साहू ने इस कार्यक्रम में राजहरा एवं आसपास के समस्त राष्ट्र प्रेमियों को, सह-परिवार आमंत्रित किया गया है ।Spread the lovePost navigationबस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास गिरी , कोई हताहत नहीं ,बड़ा हादसा टला । राज्य पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं का होगा निराकरण।