दल्ली राजहरा
शुक्रवार 10 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 16 में अवैध कब्जा का विरोध 

  वार्ड क्रमांक 16 दल्ली राजहरा में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण के विरोध में वार्डवासियों और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़ महिला मुक्ति मोर्चा ने मिलकर इसके विरोध में बीएसपी नगर प्रशासन, अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी कार्यालय,नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपा ।

वार्ड वासियों ने अवैध कब्जा का विरोध कर कहा कि जिस क्षेत्र में बारहमासी पानी निकलता है, और वार्ड के वासियों द्वारा महिलाओं, पुरुषों, बच्चो के नहाने, पानी भरने,प्रतिदिन दिनचर्या का कार्य करते है उसी जगह पर अवैध कब्जा किया जा रहा है । इस क्षेत्र में लगातार झरिया के पानी को पशुपालन कर गोबर पानी से इसका पानी खराब हो रहा है, जिससे झरिया का पानी अब पीने लायक नहीं रह गया है ।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर ने कहा पशुपालन, मुर्गी पालन के नाम से लगातार इस क्षेत्र में बाहरी लोग आकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। वार्ड में लगातार अवैध कब्जा करने हेतु अन्य वार्ड के लोग सक्रिय है और हमारे वार्ड के बारहमासी नाले के दोनों ओर अतिक्रमण कर रहे है नाले का पानी रोक कर तालाब बनाकर उसमें पानी भर रहे है।

वॉर्ड की महिला जहां नहाती है उस स्थान को अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल बनाया जा रहा है और मुर्गी फॉर्म और गाय पालन से जो गोबर की गंदगी को इसी नाले में बहाया जाता है,अतिक्रमण कार्यों के कृत्य से हमारे श्रमिक बस्ती के लोगों के निस्तारी की दिक्कत हो रही है ।

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने कहा कि बीएसपी प्रशासन ने शुरुआती दिनों में इस क्षेत्र वृक्षारोपण करके पर्यावरण को बचाने की एक अच्छी पहल की थी लेकिन धीरे धीरे इस क्षेत्र को बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा , स्थानीय लोगो के लिए ये बड़ी समस्या बन चुकी आस पास के जगह को मुर्गी पालन, पशुपालन कर इसके गंदे पानी को इसी नाले में बहाया जाता जिससे साफ पानी दूषित हो रहा है ।

उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा ऐसे ही पूरे दल्ली राजहरा के वार्डो में 12,16,13,14,17 अवैध अतिक्रमण चालू है, इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पूरे दल्ली राजहरा में अवैध कब्जा हटाया जाए।

बीएसपी नगर प्रशासन, नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि, अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा ने मिलकर इस अवैध कब्जा को हटाने को तैयार हुए तत्काल इस पर कार्यवाही करने की सहमति जताई।

इस विरोध में पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, बेरोजगार युवा संघ के युवा सदस्य, महिला मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सावित्री जगनायक, जोहतरीन बाई, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद कोड़ाप्पा  व वार्ड के सभी महिला पुरुष शामिल हुए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!