छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

सेजेस, कुसुमकसा के चार खिलाड़ी संभाग स्तरीय कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु हुए चयनित l

दल्ली राजहरा रविवार 2 7 जुलाई 2025 भोजराम साहू 9893 765541

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26/07/2025 , दिन शनिवार को इंडोर हॉल ,बालोद और क्रिकेट ,दिनाँक 21/07/2025, डोंडी लोहारा में सहा .क्रीड़ा अधिकारी श्री किशोर मेहरा, खेल समन्यव्यक श्री सपन जेना, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री जे.एस.ठाकुर व संयोजक श्री छबिलाल जांगड़े के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ I

इस प्रतियोगिता के लिए जिला के पांचो विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से कई खिलाड़ीयों ने भाग लिया I सेजेस, कुसुमकसा से चयनित खिलाडियों (अंडर _17 बालिका ,कबड्डी रागिनी रावटे, रुचि टेकाम, चंचल बोगा, अंडर _14 कबड्डी बालक युगांत कुमार) और मयंक कुमार (अंडर 17 क्रिकेट)

साथ ही संस्था के पी.टी. आई श्री लक्ष्मण गुरूंग को इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड- डौंडी,श्री रोहित कुमार सिन्हा ,ग्राम कुसुमकसा सरपंच वेदबाई पिस्दा, पूर्व पार्षद व जनप्रतिनिधि, कुसुमकसा श्री संजय बैंस , शाला समिति अध्यक्ष व सचिव श्री डॉ.भूपेंद्र मिश्रा ,श्री योगेन्द्र सिन्हा, श्री डॉ. नसीम खान, जनपद सदस्य श्रीमती मंजु बैंस, उप सरपंच श्री नितिन जैन , श्री अनिल सुथार,

विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सुनीता यादव, व विकासखंड क्रीड़ा आधिकारी सुश्री मंजुला यदू और विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्यता श्री आर.के.आवड़े,श्री टी, एस, पारकर ने ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी I चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधत्व करेंगे I 

 

 

 

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!