भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं पूरे 27 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी को जीतने के लिए 16 सूत्रीय वचन पत्र जारी l

दल्ली राजहरा
रविवार 9 फरवरी 2025
भोजराम साहू 9893765541
दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूरे कार्यकर्ता एकजुट होकर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान बनाए हुए हैं l वही कला जत्था ने भी अपनी कला के माध्यम से तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी एवं पूरे पार्षद को जीताने के लिए मतदाताओं को रिझाने का काम कर रहे हैं l पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी और राजेश दसोडे ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर वासियों के हित और राजहरा को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाने के लिए 16 सूत्रीय वचन पत्र जारी किया है l जिसमें राज हरा के विकास और बेरोजगारों को काम दिलाने जैसे कई जनहित मुद्दे भी शामिल किए गए हैं l
क्या है उनका वचन पत्र जरूर पढ़ें l
भाजपा म हे मोर विश्वास हर नगर म होही विकास भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा यह वचन देती है-
1. भारतीय जनता पार्टी द्वारा, कच्चे मकान धारकी या जो भी व्यक्ति अपने मकानों का बिजली का बिल और समेकित कर देते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास योजना का लाभ दिलाना।
2. दल्ली राजहरा के लोगों के हक की 270 एकड़ भूमि को न्यूनतम राशि पर पट्टा आवंटित करवाना और 130 एकड़ भूमि को दल्ली राजहरा के राजस्व में दर्ज करवाना।
3. दल्ली राजहरा में जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सुधार कराना ।
4.भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत दल्लीराजहरा में जो कार्य अधूरा है, एक वर्ष के भीतर पूर्ण करवा कर दल्ली राजहरा को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना।
5.दल्लीराजहरा की खस्ताहाल गलियों की स्थिति को एक वर्ष के भीतर सुधार कर, ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करना।
6. दल्लीराजहरा के हक के DMF फंड का उपयोग दल्ली राजहरा के विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के लिए करवाना।
7. दल्ली राजहरा को मिले 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण कर, उसे सभी सुविधाओं से युक्त बनाकर जनता को लाभ पहुंचाना।
8. दल्ली राजहरा को मिलने वाले केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से पूर्व, उसे अस्थायी रूप से BSP स्कूल क्रमांक 2 में प्रारंभ करना।
9. लंबे समय से प्रस्तावित दल्ली राजहरा में बाईपास रोड का सर्वे कार्य जल्दी पूरा कर, निर्माण कार्य प्रारंभ करना।
10. भिलाई स्टील प्लांट में केंद्र सरकार की अनुमति से प्रारंभ होने वाले दो खदानों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाना।
11. दल्ली राजहरा में जल्द पूर्ण हो रहे पैलेट प्लांट में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता के आधार पर काम दिलाना।
12. दल्ली राजहरा में नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों और स्वच्छता दीदी संघ की मांगों का समाधान करना।
13 दल्ली राजहरा में व्यापारियों के औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए आवंटित 25 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभकरना।
14. दल्ली राजहरा के सौंदर्गीकरण के लिए पार्क, लाइट्स और आधुनिक सुविधाओं से भरपूर शहर का मास्टर प्लान पर काम करके, उसे जल्द से जल्द लागू करना, ताकि शहर के लोगों को एक स्वच्छ और विकसित वातावरण प्राप्त हो सके।
15. दल्ली राजहरा में BSP की जमीन पर छात्रों के लिए एक विज्ञान, विधिक और चिकित्सा कॉलेज खुलवाना।
16. दल्ली राजहरा में दूध प्रसंस्करण संयंत्र और गोकुल विहार की स्थापना जल्द से जल्द कराना।