छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

राज्य उत्सव के अवसर पर ग्राम दर्रा के आश्रित ग्राम दिया बाती में 15 परिवारों को मिला अपना आशियाना

 03 नवंबर 2025 देवधर साहू  फागुन दाह (गुरूर) मोबाइल नंबर  9303417074

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क़े तहत 1526 आवास का कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश उत्सव ।

ब्लॉक स्तरीय ग्राम दर्रा क़े आश्रित गांव दियाबाती मे 15 परिवार का गृह प्रवेश उत्सव सम्पन्न ।”

‘कच्चा घर से पक्का मकान मे प्रवेश होकर हितग्राही हुआ गदगद । ‘‘ 

 विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत 01 नवंबर को ग्राम पंचायत दर्रा मे ब्लॉक स्तरीय गृह प्रवेश उत्सव बहुत ही हर्ष उल्लास क़े साथ सम्पन्न हुआ, हितग्राही अपने पुराने घर से नया घर की चाबी पाकर बहुत ज्यादा खुश है, सामूहिक रूप से 15 परिवार को गृह प्रवेश कराया गया जिसमे गांव क़े गणमान्य एवं वृद्ध जन, जनप्रतिनिधि गण, समस्त ग्राम वासी क़े सहयोग से वृहद स्तर पऱ गृह प्रवेश का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, विशेष तौर पऱ देखा जाये तो पुरे गुरूर विकास खंड क़े 77 पंचायतो मे कुल 1526 हितग्राही का गृह प्रवेश उत्सव आदरणीय प्रधानमंत्री मंत्री जी क़े द्वारा प्रतीकात्मक रूप से एवं सांकेतिक रूप से सम्पन्न हुआ!

           अपने इस सपनों के अशियाने पक्के आवास की चाबी को पाकर सभी परिवार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं देश के प्रधानमंत्री जी को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित क़र रहे है साथ मे जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सचिव /रोजगार सहायक क़े सहयोग क़े लिए भी धन्यवाद हितग्राहियो द्वारा दिया जा रहा है ।

 जनपद पंचायत स्तर पर योजना के सफल सामूहिक गृह प्रवेश संचालन में जनपद सीईओ श्री उमेश रात्रे के नेतृत्व में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने सभी पंचायतो मे सामूहिक गृह प्रवेश सम्पन्न करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जिसमें अति.सीईओ, एडीईओ, सहायक करारोपण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, एसडीओ (आरईएस), उपअभियंता, तकनीकी सहायक आवास/मनरेगा साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की अहम भूमिका रही।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!