छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
दल्ली राजहरा भाजपा मंडल ने योग दिवस के अवसर पर कल राजहरा क्लब में किया योग l

दल्ली राजहरा
रविवार 22 जून 2025
भोजराम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल विश्व योग दिवस कल राजहरा में किया गया योग l भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री चेमन देशमुख जी के निर्देशन
एवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी के अगुवाई में विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर BSP राजहरा क्लब प्रांगण में एक दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि एकजुट संगठनात्मक शक्ति और समाज के प्रति भाजपा की सेवा भावना को भी उजागर करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें उपस्थिति रहेl
जिला मंत्री – श्री राजेश दसोड़े मंडल अध्यक्ष – श्री रामेश्वर साहू मंडल महामंत्री – श्री रमेश गुजर नगर पालिका अध्यक्ष – श्री तोरन साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर नगर पालिका पार्षदगण
सौरभ लुनिया पुरोबी वर्मा मुस्ताक अहमद स्वाधीन जैन नंनंद पसीने और श्याम जयसवाल उपस्थित थे l

योग प्रशिक्षण सत्र की विशेषता:
इस सत्र का सफल मार्गदर्शन योग विशेषज्ञ श्री अनूप दास मानिकपुरी एवं श्री राजेन्द्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया।उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन के समग्र संतुलन और मानसिक शांति का माध्यम बताया तथा उपयोगी अभ्यास कराए।








