
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 30 जनवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा विभाग एक बार फिर आया सवालों के घेरे में राज्य सरकार के द्वारा आदेश 5 महीने बाद जारी किया है। छात्राएं परीक्षा दिलवाएं या फिर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले ।

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बालोद द्वारा जारी आदेश के अनुसार हाई स्कूल में पढ़ने वाले बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना है वह चर्चा का विषय बना हुआ है तथा कई सवालों के घेरे में आ गया है । वह इसलिए है क्योंकि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर प्रशासकीय स्वीकृति/ आदेश क्रमांक 3585 /F नंबर 35/ स. शिक्षा/ आ. प्रशिक्षण/ 2025 _26 रायपुर दिनांक 12 सितंबर 2025 को पारित हो चुका है । जिसकी आदेश की प्रति 24 जनवरी 2026 को जिले के स्कूलों के संबंध प्राचार्यों को भेजा गया है । अब यहां पर सवाल यह उठता है कि सितंबर 2025 को जारी हुआ आदेश 5 महीने तक क्यों दबा कर रखा गया । साथ ही इसमें शर्त यह रखी गई है कि योग्यता रखने वाले प्रशिक्षक का चयन कर 28 फरवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें । इस प्रशिक्षण के अंतर्गत बालिकाओं को जूडो कराटे ताइक्वांडो किंग बॉक्सिंग मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाना है । तथा प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम समय 30 मिनट रखी गई है ।

छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा की तारीख भी सरकार ने तारीख कर दी है । जो कि दसवीं की परीक्षा 20 फरवरी से तथा 12 वीं की परीक्षा 21 फरवरी से चालू होगी । अब सोचने वाली बात यह है कि छात्राएं परीक्षा की तैयारी तैयारी करे या फिर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा की प्रशिक्षण ले । प्रशिक्षकों के साथ भी सरकार अपने आदेश के तहत मजाक कर रहा है उन्हें इस प्रशिक्षण 30 दिन के लिए मात्र ₹5000 की राशि तय की गई है । अर्थात एक दिन प्रशिक्षण के लिए उन्हें ₹167.00 रुपया ही मिलेगा । सरकार को इस तरह की आदेश जारी करने से पहले सोचना चाहिए बच्चे अपने भविष्य बनाने के लिए वार्षिक परीक्षा की तैयारी करें या परीक्षा छोड़कर प्रशिक्षण ले ।





