कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदराजनितिविविध

छत्तीसगढ़ बजट 2026 “विकास विरोधी” और “दिशाहीन” :— अनिला भेड़िया (विधायिका डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र)

दल्ली राजहरा

मंगलवार 24 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा की लोकप्रिय विधायक  अनिला भेड़िया ने इसे प्रदेश की प्रगति को रोकने वाला बजट करार दिया है।

विकास की गति पर ब्रेक

विधायक महोदया ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के बजाय उसे अवरूद्ध करने वाला है। पिछले वर्षों में प्रदेश ने जो रफ़्तार पकड़ी थी, यह बजट उस पर पूर्णविराम लगाता प्रतीत होता है। इसमें भविष्य की कोई स्पष्ट कार्ययोजना दिखाई नहीं देती।

किसानों के साथ वादाखिलाफी

अनिला भेड़िया ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए इस बजट में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।सिंचाई परियोजनाओं और कृषि इनपुट सहायता पर बजट का मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की आय दोगुनी करने के दावों के बीच, धरातल पर उन्हें सशक्त बनाने वाली योजनाओं का अभाव है। आदिवासी बहुल इस राज्य में आदिवासियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए भी बजट में कोई विशेष प्रावधान किया हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है आदिवासियों के दम पर सरकार बनाने वालों ने आदिवासियों का ही ख़याल रखना छोड़ दिया है ऐसा महसूस होने लगा है इस बजट को देखकर ।

युवाओं और बेरोजगारों की उपेक्षा

बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा:यह बजट प्रदेश के नौजवानों की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है। रोजगार के नए अवसर सृजित करने या बेरोजगारों को संबल प्रदान करने के लिए किसी भी बड़ी योजना का ऐलान न करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।”

  डौंडी लोहारा और जनहित की अनदेखी

पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नजरअंदाज किया गया है, जिससे आम जनता और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों का नुकसान होगा। पूरा बजट जशपुर रायगढ़ एवं सरगुजा को केंद्र में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है जबकि हमारे बालोद जिले की पूरी तरह से उपेक्षा कर बजट तैयार किया गया ऐसा लगता है कि बालोद जिला छत्तीसगढ़ का अंग ही नहीं है ।
 अनिला भेड़िया ने अंत में कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी है। इसमें न तो युवाओं के लिए विजन है, न किसानों के लिए राहत और न ही छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास की नीयत। कांग्रेस पार्टी इस “जनविरोधी” बजट के खिलाफ जनता की आवाज सदन से लेकर सड़क तक बुलंद करेगी।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!