दल्ली राजहरा सोमवार 13 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541

दल्ली राजहरा सर्व समाज समरसता समिति की समीक्षा बैठक 

सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा के द्वारा भारतीय नव वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के संबंध में आय व्यय का विवरण देने तथा नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा के लिए एक बैठक कल जलाराम बापा मंदिर परिसर में बुलाई गई थी । जिसमें सर्व समाज समरसता समिति के कोषाध्यक्ष श्रीजीत के द्वारा आय व्यय का विवरण दिया गया । उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम चैत्र प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च एवं 20 मार्च को आयोजित की गई थी। जिसमें भारतीय नव वर्ष पर धन संग्रह आय 294619.00  व्यय 236650.00  बचत 157969.00 पिछला वर्ष 2025 का बचत 63494.00 कुल बचत 221463.00 है ।

सर्व समाज समरसता समिति के गठन के बारे में मंच संचालक कृष्णा साहू ने बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व 28 फरवरी 2016 को 40 सनातन धर्म मानने वाले समाज को जोड़कर सर्व समाज समरसता समिति का गठन किया गया था ।हमारा गठन का मूल उद्देश्य था सभी चालीस समाज के अच्छाइयों को लाकर अन्य समाज के बीच रखना तथा भारतीय नव वर्ष एवं सनातन त्यौहार को एक साथ मिलजुल कर मानना ।
उन्होंने बताया कि हम कई मायने में अपने गठन पर खरे उतर रहे हैं लेकिन कुछ जगह ऐसे भी है जहां हमें संघर्ष करना पड़ेगा । हमने शुरुआत में भारत माता की आरती 45 जगह से की थी । दूसरे वर्ष 70 जगह और अब 100 जगह पर चिखला कसा और दल्ली राजहरा के अंतर्गत भारत माता की आरती हो रही है । अभी भी देखते हैं कि कई चौक चौराहे पर भारत माता की आरती नहीं हो पाती । यह सनातन धर्म का नव वर्ष है लोगों के अपने धर्म के प्रति अभी भी उत्साह कम है । इस भारतीय नव वर्ष को दीपावली की तरह मनाने के लिए हमें और मेहनत करना होगा । ताकि कम से कम 500 से अधिक जगह पर भारत माता की आरती हमारे सनातन धर्म के भाई-बहन कर सके । नव वर्ष को भी एक बेहतरीन उत्सव की तरह मना सके। सभी समाज से आए हुए समाज प्रतिनिधि तथा उपस्थित जनों ने अपने-अपने विचार रखें कि सर्व समाज समरसता समिति को और बेहतरीन कैसे बनाएं जाए । गठन का उद्देश्य कैसे फलीभूत हो तथा लोगों की सहभागिता कैसे बढ़ें।

 शीतल साहू ने कहा कि जिस तरह से भारतीय नव वर्ष पर दो दिवसीय आयोजन किया गया यह बहुत ही सुंदर और बेहतरीन था । उन्होंने एक सलाह दिया कि सनातन धर्म से संबंधित बड़ा आयोजन नव वर्ष पर साल में एक ही बार होता है सनातन धर्म संबंधित हर त्यौहार को सामूहिक रूप से मनाया जाए जिससे समाज में निरंतरता बनी रहेगी ।
   कृष्णा साहू ने कहा कि हमने इसके लिए विचार भी किया है एक वार्षिक कैलेंडर बनाई जाए इसके लिए लोगों की सहभागिता के साथ-साथ भागीदारी भी आवश्यक होगी जहां लोग स्वप्रेरित होकर सर्व समाज समरसता समिति में आएंगे एक बेहतर ढंग से इसे संचालित किया जा सकेगा ।
अंत में सर्व समाज समरसता समिति के अध्यक्ष पूरोबी वर्मा ने सभी के प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि सर्व समाज समरसता समिति का एक-एक कार्यकर्ता नाम और सम्मान के लिए कार्य नहीं करता हमारा सर्व समाज समरसता समिति के कार्यकर्ता अपने संस्कृति अपनी मातृभूमि और अपने देश को बचाने के लिए कार्य करते हैं । जिस तरह पुरुष भाई समिति के द्वारा सौंपी गई भिन्न जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेकर बेहतरीन ढंग से संपन्न कर रहे हैं । इसी तरह हमारी महिला बहने भी पुरुषों के साथ तटस्थ होकर जिम्मेदारी से काम कर रही है । जिसके कारण हमारा भारतीय नव वर्ष का दो दिवसीय कार्यक्रम बेहतरीन ढंग से संपन्न होता है । अगले बार महिलाओं के कंधे में और भी ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिससे उनकी काबिलियत लोगों के सामनेेे आ सके।

 राजहरा में 45 समाज हमारे सर्व समाज से जुड़े हुए हैं लेकिन सभी समाज इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होते हैं । कार्यक्रम के पहले उनसे संपर्क कर कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित करेंगे ।
नए वर्ष के कर्यक्रम में सर्व समाज समरसता समिति  के द्वारा समाज हित में कार्य करने वाले समूह को सम्मानित किया जाता है । इस वर्ष हमारे सर्व समाज समरसता समिति के द्वारा भारतीय नव वर्ष पर जो बहने और माताएं रामचरितमानस को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करती है उनके समूह को सम्मानित किया गया है । साथ ही इस सम्मान में छोटे-छोटे बच्चियों भी थी जिनके द्वारा रामायण मंडली का गठन किया गया है । आने वाले वर्षों में और बेहतरीन ढंग से और सनातन धर्म के कई कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे जिसमें आप सभी की सहयोग आवश्यक है ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!