दल्ली राजहरा रविवार 15 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893765541 आदिवासी विकास खंड डौंडी के विभिन्न गांवों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में सबसे पहले पीयूष सोनी ने समस्त ग्रामवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, ईश्वर से गांव, प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने ग्राम पंचायत ठेमाबुजूर्ग, कुमुढकटटा, ऊकारी, दारुटोला और मरकाटोला, सुरडोंगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सब के लिए बहुत ही खास है। आस्था का यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश और अन्नदाता के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।पीयूष सोनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें यह सिखाया कि हमारी असली आस्था उस प्रकृति और पर्यावरण में होनी चाहिए जो हमें जीवन देती है। गोवर्धन पर्वत, हरियाली, नदियां और हमारी गौमाता, ये सब हमारे जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन गौमाता की सेवा व पूजा का भी विशेष महत्व है, क्योंकि गौवंश हमारी संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। वहीं अन्नकूट का प्रसाद हमें यह सिखाता है कि हमें अन्न का हमेशा सम्मान करना चाहिए और आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि इस गोवर्धन पूजा में हम सब यह संकल्प लें कि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, गौमाता की सेवा करेंगे और अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उक्त समस्त गांव के ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बालला, जनपद सदस्य कुलदीप साहू, आदेश्वर भेंडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश राजपूत, रविकांत देशमुख, सोमन गौर, टेमन कौशिक, बढकू साहू, विभिन्न गांव के सरपंच, पंच और ग्रामीण जन उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationभाजपा सरकार में जनजातीय समाज का हो रहा सर्वांगीण विकास, जनजातीय गौरव दिवस बना देश के गौरव का प्रतीक – तोरण लाल साहू भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, संगठनात्मक विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा ।