दल्ली राजहरा रविवार 15 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893765541 भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, दल्ली राजहरा मंडल द्वारा अटल योग सदन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने संगठन के कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इसके पश्चात मंडल मंत्री समर्थ लाखाणी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष, सामाजिक एकता, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक थे। उन्होंने अल्पायु में ही अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से जनजातीय समाज में नई चेतना जागृत की। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है। हम सबको संगठन के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ में जाकर कार्य करने की आवश्यकता है। हम सबको एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए, दल्ली राजहरा को विकासशील बनाने के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा, मुकेश खास, गीता मरकाम, मंडल मंत्री समर्थ लखानी, सुनीता भांडेकर, अनुसूचित जन जाति जिलामंत्री ममता पटेल, एल्डरमैन महेंद्र सिंह, राकेश देवांगन, ललित जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गणीर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशनी यादव, महामंत्री मुस्कान रावटे, प्रमोद कुमार, अजेश बाग, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष तरुण टंडन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हरसिमरन छतवाल, महामंत्री शकील अहमद, पार्षद प्रदीप बाग, मालती निषाद, अनीता सोनवानी सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर चलने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें। Spread the lovePost navigationडौंडी ब्लॉक के 6 गांवों में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने की गांव, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना । संजय बैस के हाथों भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र एवं सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ ।