दल्ली राजहरा रविवार 15 नवंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। भाजपा नेता एवं जनसेवक संजय बैस के हाथों ग्राम पंचायत भर्रीटोला में नवीन सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 308 एवं धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब भर्रीटोला सहित आसपास के गांवों के किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय बैस रहे, अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती आशा आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती राजकुमारी देहरी, सरपंच गौतम राणा, पूर्व सरपंच माखन कोठारी, संतोष जैन, कमलकांत साहू, पुष्पजीत बैस एवं पंकज जेठवानी उपस्थित रहे।पूजा-अर्चना के बाद संजय बैस ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने पहले किसान गोपीराम को माला पहनाकर सम्मानित किया और धान खरीदी की शुरुआत की। पहले ही दिन 8 किसानों से 340 क्विंटल धान खरीदा गया।संजय बैस ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के आशीर्वाद से किसानों का सपना साकार हुआ है। अब गांव में ही धान विक्रय के साथ खाद, बीज एवं केसीसी की सुविधा भी मिलेगी। सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है।सरपंच राजकुमारी देहरी ने संजय बैस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब किसानों को दूसरे गांवों में भटकना नहीं पड़ेगा। जनपद सदस्य आशा आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के अंत में समिति प्रबंधक विनोद यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationभगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, संगठनात्मक विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा । छठ पूजा में आज रविवार को अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी भीड़ ।