दल्ली राजहरा रविवार 15 नवंबर 2026 भोज राम साहू 9893765541छठ पूजा में आज रविवार तीसरा दिन https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID_1794571433001-2.mp4लोक आस्था के महापर्व पर छठ घाट पर उमड़ा जनसैलाब, बाजे-गाजे और छठ गीतों से गूंजा दल्ली राजहरालौह नगरी दल्ली राजहरा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम 4 बजे से ही विभिन्न स्थलों से लोगों का छठ घाट पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो शाम होते-होते विशाल जनसमूह का रूप ले लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0142.mp4व्रतधारी महिलाएं छठ के लोकगीत गाते हुए छठ घाट पहुंचीं, तो कहीं-कहीं लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार बैंड-बाजे के साथ पहुंचे। सभी का एक ही मकसद था – डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना करना और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि तथा बच्चों के सुखमय जीवन की कामना करना।कल संध्या से बनाए गए वेदी पर लोगों द्वारा ईख-गन्ने के पौधे से मंडप बनाया गया था। व्रतधारी महिलाओं के परिजन सिर पर टोकरी रखकर विभिन्न प्रकार के फल, जिसमें केला, संतरा, पाइनएप्पल एवं पूजन सामग्री लेकर पहुंचे थे। जहां अस्त होते सूर्य को देखकर महिलाओं ने सूप में सजाकर सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर उनकी आराधना की। पूजा उपरांत वे वापस अपने घर लौटे। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0143.mp4इस पूजा में खास बात यह भी रहती है कि अधिकतर महिलाएं उपवास रखती है और पुरुष वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग करते है । जहां महिलाएं लोकगीत गाकर घरों से कलश लेकर छठ घाट पूजा स्थल पहुंचती है । वही पुरुष वर्ग सर पर पूजा सामग्री का टोकना लेकर चलते हैं । जिस तरह हिंदू धर्म में पूजा सामग्री को पवित्र माना जाता है और पैरों मे चप्पल या जूता पहन कर उसे नहीं छूते हैं । उसी तरह घर से नंगे पैर पूजा स्थल तक पुरुष वर्ग आते हैं और उसी तरह वापस भी जाते हैं । यह अटूट श्रद्धा मां छठी मैया और भगवान सूर्य के प्रति आस्था और विश्वास तथा समर्पण को दर्शाता है।कहा जाता है कि छठ पर्व आस्था का पर्व है, जहां विधि-विधान का कोई बंधन नहीं रहता। आपकी जो सामर्थ्य हो, आप छठी मैया की पूजा उसी हिसाब से कर सकते हैं। इसलिए इसे आस्था का पर्व कहते हैं। लोगों की मान्यता है कि छठी मैया की कृपा से कई बिगड़े हुए काम बन जाते हैं, बच्चे सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं। लोग कहीं भी काम पर जाएं, छठ महापर्व ऐसा होता है जहां विभिन्न जगहों से पहुंचे लोग वापस अपने परिवार से मिलकर बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाते हैं।आज के इस पर्व में लोगों से खुशियां बांटने पहुंचे जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पार्षद मेवा पटेल, एल्डरमैन राकेश देवांगन ने भी वार्ड पार्षद सुरेश जयसवाल के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा नगर की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0128.mp4वहीं पूरोबी वर्मा भाजपा नेत्री,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं अध्यक्ष सर्व समाज समरसता समिति छाया पार्षद ममता पटेल एवं भाजपा नेत्री मनजीत कौर भी छठ घाट पहुंचकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगायूपी-बिहार समन्वय समिति के अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि कल सुबह से ही लोगों का इसी क्रम में आगमन होगा तथा कल उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0144.mp4डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य, यही है छठ की विशेषता हिंदू धर्म में हर पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, लेकिन छठ एक ऐसा पर्व है जहां डूबते सूर्य के साथ-साथ उगते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यही इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है।छठ पूजा में पुरोहित अर्थात पंडित की आवश्यकता नहीं होती। लोकगाथा और लोकगीत के साथ ही पूजा-अर्चना होती है। वैदिक काल से चली आ रही यह परंपरा सूर्य, जल, भूमि और कृषि के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करती है।यह पर्व मूलतः बिहार से प्रारंभ हुआ। संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए छठी मैया की पूजा की जाती है। छठी मैया से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, ऐसी मान्यता है।Spread the lovePost navigationसंजय बैस के हाथों भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र एवं सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ ।