छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदविविध
लौह अयस्क नगरी में महिलाओं ने हलषष्ठी मैय्या की पूजा अर्चना कर अपनी संतान की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की l

दल्ली राजहरा बुधवार 14 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541

आज लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा सहित ग्रामीण अंचल में विभिन्न मंदिरों व सार्वजनिक पूजा स्थान में कमरछट का पर्व सनातनी महिलाओं ने जल से भरे “सगरी” की व भगवान शिव परिवार सहित बलराम की सामूहिक रुप से विशेष पूजा अर्चनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया व अपनी संतान की स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।

आज भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि गुरुवार 14 अगस्त 2025 को उपवास रखकर भगवान शिव पार्वती गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम की पूजा अर्चना आरती की गई तथा अपनी संतान की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई।






