छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

ग्राम बनगांव (भैंसबोड़) के रिलायंस जिओ टावर से हुई बैटरी एवं डीजल की चोरी..!

दल्ली राजहरा

शनिवार 27 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

राजकुमार साहू (टेक्नीशियन रिलायंस जिओ इंफो लिमिटेड) ने थाना प्रभारी. पुलिस थाना बालोद में लिखित में शिकायत दर्ज कराया है कि रिलायंस जियो इंफोकम लिमिटेड की मोबाइल टावर ग्राम बनगांव (भैसबोड़) में नेटवर्क सुविधा के लिए स्थापित की गई है।

जिसमे आपातकाल में विद्युत सप्लाई बंद होने पर सुविधा के लिए साइट में जनरेटर लगाई गई है। जिसमें से एक नग बैटरी 12 वाट की और लगभग 85 लीटर डीजल की चोरी अज्ञात लोगों के द्वारा कर ली गई है।

राजकुमार साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले टोल प्लाजा के पास ग्राम जम्ही में भी टावर से चोरों ने लगभग 100 लीटर की डीजल की चोरी की थी । कुछ दिनों से शांत रहे बालोद जिला में चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस प्रशासन को इन पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्यवाही करनी होगी क्योंकि टावर से बैटरी और डीजल चोरी होना सोची समझी साजिश की तहत हो रही है ।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!