छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने लौह नगरी में हुआ संगोष्ठी का आयोजन।

दल्ली राजहरा गुरुवार 27 नवम्बर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

संविधान दिवस के उपलक्ष में बौद्ध समाज हल्बा समाज, सतनाम समाज एवं अंबेडकरिय विचारधारा को मानने वाले लोग 26 नवंबर को दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली का आयोजन किया । प्रमुख चौक चौराहा में संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। तत्पश्चात अंबेडकर मेमोरियल भवन में संध्या 5:00 बजे बौद्ध उपासक उपासिकाओं के द्वारा त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया गया। 

संविधान दिवस पर संवैधानिक अधिकारों।के प्रति जागरुक करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया । विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा सविधान संघात्मक भी है और एकात्मक भी है। सविधान दिवस के अवसर पर देश को एक प्रगतिशील सविधान देने वाले बाबा साहेब आंबेडकर को नमन किया गया। भारतीय सविधान सिर्फ किताब नहीं भारत की आत्मा है। भारत का सविधान दुनिया के सबसे मजबूत, सबसे आधुनिक और सबसे मानवीय सविधानो में से एक है। इसकी हर एक लाइन में न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश बसता है। सविधान भारत का गौरव भी है और भारत की पहचान भी है।

कार्यक्रम को मुख्य वक्ता पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा , गोंडवाना समाज अध्यक्ष रमेश कुमार सोरी, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष संतोष घराना, सतनाम समाज अध्यक्ष श्रीमती सुनीता टी.एल. अज़गले, छः ग . बौद्ध समाज अध्यक्ष रवि बरसागडे, महाप्रज्ञा बुद्ध विहार से त्रिभुवन बौद्ध,यादव समाज अध्यक्ष कृष्णा यादव,हल्बा समाज अध्यक्ष श्रीमती विद्या रावते, सम्यकबौद्ध महासभा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंद्र रेखा नंदेश्वर, श्रीमती गीता मरकाम श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक बांबेश्वर ने किया एवं सविधान की प्रस्तावना का वाचन बी .एल. बौद्ध ने किए ।

इस अवसर पर सुरेंद्र मेश्राम ,प्रमोद कावड़े, भीमराव भैसारे ,दीपक रंगारी,किशोर बंबेश्वर ,संतोष सहारे ,अजय रामटेके,गौतम रामटेके एस .वी. बंबेश्वर, नीलकंठ कामडे ,सत्यजीत पवार, अनूप बंबेश्वर, कुलदीप नोनहरे, दिलीप रंगारी ,कमल कांत रामटेके, राजेश थूर ,रामचरण नेताम, नरोत्तम मेश्राम ,कमलेश गांगराले ,रामकुमार सहारे ,सिद्धार्थ मानवतकर, अनिल कुमार रामटेके,दिनदयाल रंगारी, श्रीमती सीमा रामटेके, मनीषा बरसागड़े ,कविता तिगोटे,दुर्गा रामटेके,रितु मेश्राम, अंबिका बैरागडे , शकुंतला ,भावना दसोंडे, विशाल दाशोडे ,अनीता बंबेश्वर, निर्मला भगत, रंभा पवार ,भुवनेश्वरी बंबेश्वर, सुशीला राम टेके, उषा मेश्राम, ममता गजभिए,रंजीता मेश्राम ,अनीता ऊके, कौशल्या बनसोडे, मीना देवी ,लता सावरकर ,पूर्णिमा सावरकर, भूमिका पाटिल, हेमलता मेश्राम, शारदा बांबेश्वर, ममता शिंदे,आशा , वैशाली बनसोडे, चेतना कामले, विशाखा शिंदे, ज्योति कामले, माया दुपरे,भुनेश्वरी साहू एवं बौद्ध उपासक उपासिकाये सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!