दल्ली राजहरा

गुरुवार 12 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा, और नगर पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी संतोष कुमार भूआर्य जिला बालोद (छ.ग.) को ज्ञापन सौंपा जिसमें वीरेंद्र कुमार साहू, (पार्षद वार्ड क्रमांक -7 ), नगर पालिका परिषद् दल्ली राजहरा पर प्राणघातक हमला करने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही है।

जिसमे लिखा है कि नगर पालिका परिषद् दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक- 7 के पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू पर कल दिनांक 11.03.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे आसामाजिक तत्वों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे उनको गंभीर चोटें आई है, जिसकी वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय बालोद में दिखाने के बाद स्पर्श भिलाई में रेफर किया गया जहाँ उनकी चिकित्सा जारी है।

हम आपसे निवेदन करते हैं कि उन पर हमला करने वाले आसामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी कर उन पर तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाए। अगर तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी और कानूनी कार्यवाही नहीं होती है तो हम सामाजिक लोग विरोध में आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!