दल्ली राजहरा मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893765541ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर के नेतृत्व में नगर पालिका दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव अनुरूप नगर पालिका दल्ली राजहरा के नेता प्रतिपक्ष सूरज विभार एवं उप नेता प्रतिपक्ष श्रीमती प्राची सिन्हा को नियुक्ति किया गया है।नियुक्ति पत्र नगर पालिका के अध्यक्ष तोरणलाल साहू एवं मुख्य अभियंता उपाध्याय को सौंपा गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया एवं जिला अध्यक्ष चंद्रेश हीरवानी का इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पार्षद रोशन पटेल, पावेंद्र कोट्टप्पा,श्रीमती आरती सोनवानी, चंद्र प्रकाश सिंह, दिनेश उर्वशा,एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationसेवा में बाघ लगाए एवं कंकालिन मोर माया हो जैसे जस गीत पर झूम उठे दर्शक वार्ड नंबर 2 में हुआ कार्यक्रम का आयोजन l बंग समाज दल्ली राजहरा ने दुर्गा पूजा के बाद अब श्री लक्ष्मी पूजा भी धूमधाम से मनाया l