
दल्ली राजहरा
सोमवार 13 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक आज बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 7 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि बंछोर, सेवा विभाग सह प्रमुख व जिला पालक अधिकारी सुश्री पूजा जैन तथा राजनांदगांव विभाग संयोजिका श्रीमती सत्या साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि बंछोर ने कहा कि मातृशक्ति से जुड़ी महिला बहनों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। समाज की बहन-बेटियों को संस्कारित एवं धार्मिक शिक्षा देने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्गों में सहभागिता जरूरी है।
जिला पालक अधिकारी सुश्री पूजा जैन ने संगठन के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेशभर में बाल संस्कार केंद्र एवं बाल संस्कार शालाओं के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने और धार्मिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।






