छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
भाजपा युवा नेता संजीव सिंह को मिली नगर पालिका पी आई सी में बड़ी जिम्मेदारी कहा जन सेवा ही मेरा मुख्य उद्देश्य!

दल्ली राजहरा
बुधवार 19 मार्च 2025
भोज राम साहू 9893 765541

भाजपा के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता संजीव सिंह को पार्टी द्वारा एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्षद पद पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के बाद अब उन्हें नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा पीआईसी में आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
संजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में भी विपक्ष के समय पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।





