दल्ली राजहरा बुधवार 29 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

पद सिर्फ दायित्व, मैं तो पार्टी का छोटा कार्यकर्ता हूँ :- श्याम जायसवाल ( जिला अध्यक्ष)

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा भिलाई के चौहान इम्पीरियल में आयोजित “प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” बालोद जिले की ऐतिहासिक उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। दुर्ग संभाग के सभी जिलों में बालोद जिले के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सबसे अधिक रही, जिसने जिले की सांगठनिक ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी और गजेन्द्र यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष का पद सिर्फ एक सांगठनिक दायित्व है। मैं मूल रूप से पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता ही हूँ। भाजपा ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश स्तरीय मंच पर बैठाकर सम्मानित किया है। यह सम्मान बालोद के प्रत्येक कार्यकर्ता का है।”

बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में जिले से हजारों कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित रूप से लाने में छाया विधायक राकेश यादव, तोमन साहू, पुष्पेंद्र चन्द्राकर, अश्वनी यादव, लेखराम साहू और जनार्दन सिंहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी और सहप्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मंच से वरिष्ठ नेताओं ने बालोद के कार्यकर्ताओं के अनुशासन और भारी संख्या की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और संभाग प्रभारी राजेंद्र जायसवाल रहे। इस अवसर पर दुर्ग संभाग के सभी जिलों के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!