दल्ली राजहरा बुधवार 15 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा से लगभग 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर कारू टोला गांव में ऊपर पारा जोगी डबरी में करंट लगने से 2 -अक्टूबर को दोपहर 3 बजे दक्ष कुमार उईके (9 वर्ष) कक्षा 4 थी पिता संजय उईके की मौत हुई थी।इस मामले में जांच के दौरान परिजनों, गवाहों से बयान लेने के बाद राजहरा थाने में लाइनमैन टिकेश्वर साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे दक्ष कुमार जोगी डबरी के पास गली लाइन से बोर की ओर जाने वाली बिजली लाइन दो पोल के बीच की तार के संपर्क में आ गया। तार टूटा हुआ था। बिजली कंपनी के लाइनमैन टिकेश्वर साहू 26 सितंबर को तार को जोड़ने गया था। बिजली सप्लाई करने काटकर अलग कर दिया था। एक छोर में बिजली सप्लाई नहीं होने से टूटे तार को जोगी डबरी में छोड़ दिया था। बारिश होने के कारण डबरी में पानी भर जाने से दक्ष करंट के चपेट में आ गए थे l जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी l

जांच में यह तथ्य सामने आया कि टूटे तार में रिटर्न सप्लाई करंट आ जाने के कारण संपर्क में आने से दक्ष की मौत हुई है। शव का पीएम करने वाले डॉक्टर ने रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक शाक लगने से मौत होने का उल्लेख किया है।

 घटना के बाद परिजनों व गांव वालों ने आक्रोश में मानपूर चौक NH 930 को जाम कर दिया l घटना की जानकारी जैसे मिली उच्च अधिकारी जिसमें अनुविभागीय अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे बिजली विभाग के अधिकारी सुनील ठाकुर के लिखित में आश्वासन देने के बाद ही गांव वाले चक्का जाम बंद किये थे l गांव वाले उचित मुआवजा के साथ परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!