छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
पार्षद टी.ज्योति द्वारा अमृत संवाद कार्यक्रम में रेलवे डी .आर .एम के समकक्ष विकास संबंधी मांगे रखी l

दल्ली राजहरा बुधवार 15 अक्टूबर 2025 भोजराम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन में अमृत संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डी .आर.एम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की पार्षद टी. ज्योति वार्ड की जन समस्याएं एवं आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किया l उन्होंने वार्ड वासियों की ओर से तीन प्रमुख मांगे रखी l
➡️🔥🌺 मांगे 🌺🔥⬅️

👉1. रेलवे बाउंड्री के कारण बंद मार्ग का सुधार व पूर्ण निर्माण जिससे आमजन की आवाज सहित सम हो सके।
👉2. वार्ड क्रमांक 26 के क्रिकेट मैदान का उन्नयन ताकि उसे पूर्ण सुविधा युक्त क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा सके और स्थानिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।
👉3. रेलवे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना जिससे सामाजिक तत्वों पर नियंत्रण व क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।
एक महीने पूर्व में टी. ज्योति पार्षद द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी द्वारा रेलवे उच्च अधिकारियों के समक्ष होने वाली बैठक में बात रखने हेतु ज्ञापन दिया गया। डी आर एम ने पार्षद द्वारा उपरोक्त सभी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया है ।





