दल्ली राजहरा सोमवार 20 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

राइस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के लिए भूमि सीमांकन का विरोध कोटेरा के ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते टीम बैरंग लौट गई l

ग्राम कोटेरा में शुक्रवार को शासन द्वारा प्रस्तावित श्री गुरुदेव राइस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की स्थापना के लिए की जा रही भूमि सीमांकन प्रक्रिया का ग्रामीणों ने विरोध किया। 

ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस परियोजना के खिलाफ विरोध जताया। शासन से ग्राम कोटेरा की 14.99 हेक्टेयर कृषि भूमि को फूड पार्क और अन्य औद्योगिक प्रयोजनों के लिए अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। 

इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ सीमांकन टीम गांव पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के सशक्त विरोध के कारण कार्यवाही को कम और प्रशासनिक दल को बिना सीमांकन किए लौटना पड़ा।

  ➡️????????क्या कहते हैं ग्रामीण????????

 ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही गांव की कीमती कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा विभिन्न सरकारी उपयोगों के लिए दी जा चुकी है l जिनमें 6 एकड़ भूमि चावल गोदाम, 6 एकड़ बीज निगम, तथा 2-3 एकड़ भूमि जल शोधन संयंत्र के लिए आवंटित की जा चुकी है। 

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे अपनी कृषि योग्य भूमि को किसी भी औद्योगिक परियोजना के लिए नहीं देना चाहते, क्योंकि यही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। 

इस दौरान मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सीमांकन प्रक्रिया स्थगित कर दी और बिना किसी कार्रवाई के लौटना पड़ा।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!