छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद
महतारी वंदन योजना सहायता प्राप्त महिलाओं के लिए हो रही है ई- केवाईसी ।

दल्ली राजहरा
रविवार 12 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के सहायता प्राप्त माताओ एवं बहनों को इस योजना का लाभ निरंतर बनाए रखने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी सहायता राशि सही और वास्तविक पात्र महिलाओं को मिल रहा है कि नहीं यह जानने के लिए शासन के द्वारा ई -केवाईसी किया जा रहा है।

जिससे लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और बायोमेट्रिक के जरिए पहचान की पुष्टि हो सके । इसके लिए पूनम सोमेश जायसवाल (पार्षद वार्ड नंबर 2) के द्वारा सहायता प्राप्त समस्त माताओ और बहनों से अपील की जा रही है कि ई केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज अपना आधार कार्ड, जिस बैंक में आपका महतारी वंदन योजना का राशि प्राप्त होता है उस बैंक का पासबुक एवं रजिस्टर मोबाइल नंबर लेकर अवश्य उपस्थित हो ।

उन्होंने बताया कि ई – केवाईसी का वार्ड 2 के गणेश चौक में दिनांक 11 अप्रैल को प्रारंभ किया गया ई-केवाईसी अरविंद जयसवाल और भरत निर्मलकर के द्वारा किया जा रहा है ।





