दल्ली राजहरा मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 दिनांक-16-10-2025 से महामाया माइंस के आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लगातार चक्काजाम कर अपने माँगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है, जिस कारण हमारे संगठन छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ एवं छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के ठेका श्रमिक जो मेसर्स एन.सी. नाहर महामाया माइंस में कार्यरत है वे सभी अपने कार्य क्षेत्र में ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे है l

और उनकी हाजरी भी नहीं लग रही है और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उसी महामाया माइंस में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की हाजरी प्रतिदिन राजहरा माइंस आफिस में लगाया जा रहा है,उक्त परिस्थितियों में हमारे संगठनों के कार्यरत श्रमिकगण बेरोजगार की श्रेणी में आ गये है, उनके सामनें रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है महामाया माइंस के ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के निर्णय होने तक पूर्व में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों का भी हाजरी नियमित कर्मचारियों की तरह लगाया जाय, एवं वेतन भुगतान करानें की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाय।इस विषय में छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ एवं छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के तत्वाधान में श्रमिकों ने बी एस पी माइंस ऑफिस चौक में भारी संख्या में आ कर नारे बाजी की तथा धरना प्रदर्शन किया उसके पश्चात महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर इस विषय में चर्चा की l

इस अवसर पे छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के महासचिव-अनिल यादव जी, अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा जी, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ से सोमनाथ जी चंदू लाल,हरिशंकर दुबे,सुरेश साहु, बलवंत राय,अमरीक,सालिक राम,हरिशंकर राव, शेख अहमद ,नसरुद्दीन ,रेखचंद, गांधी साहु,ईशु एवं सभी कार्यरत ठेका श्रमिक उपस्थित थे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!